-टायो संघर्ष समिति ने कहा, कर्मचारियों को गुमराह करने की साजिश

-रविवार को टायो संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर में की बैठक

JAMSHEDPUR: टायो कंपनी को बंद करने के लिए प्रबंधन ने कारखाना निरीक्षक के माध्यम से श्रमायुक्त को छह सितंबर को सूचना भेजी है। फॉर्म-ख्म् के माध्यम से कंपनी को बंद करने के कारण भी दर्शाए हैं। इसे लेकर रविवार को टायो संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर में बैठक कर चर्चा की। कहा कि टायो कंपनी बायफर में है। उसे बंद करने का फैसला बायफर ही ले सकती है। प्रबंधन कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए श्रमायुक्त के पास कंपनी बंद करने की सूचना भेजवा रहा है ताकि कर्मचारी कंपनी में क्भ् दिनों के लिए प्रभावी संशोधित वोलेंटियरी सेपरेशन स्कीम (वीएसएस) को ले लें। बैठक में वीएसएस को स्वीकार नहीं करने की बात कहते हुए समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन पहली जनवरी ख्0क्ख् से लंबित है। प्रबंधन ग्रेड रिवीजन समझौता कर कर्मचारियों को इसका लाभ दे। बैठक में काफी संख्या में टायो कर्मचारी उपस्थित थे।

टायो कर्मचारी आज निकालेंगे मोटरसाइकिल जुलूस

टायो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के विरोध में टायो कर्मचारी क्ख् सितंबर को दोपहर दो बजे से मोटरसाइकिल जुलूस निकालेंगे। जुलूस टायो गेट से शुरू होकर राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व वाली सभी कंपनियों मसलन, टाटा पिगमेंट, टीआरएफ, जेम्को, तार कंपनी, केबल कंपनी, टिनप्लेट व टाटा रायसन के सामने से गुजरेगा। इस दौरान राकेश्वर पांडेय की नाकामियों को सभा के माध्यम से बताया जाएगा। जुलूस टाटा स्टील मेन गेट के समक्ष आकर समाप्त होगा। यहां भी सभा की जाएगी।

सांसद से लगायी गुहार

टायो संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को आदित्यपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्षमण गिलुवा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को मांग पत्र सौंप कर टायो कंपनी के घाटे में जाने के कारणों को बताया। समिति के नेताओं ने बताया कि बहुत जल्द भाजपा की जिला इकाई के नेतृत्व में टायो गेट के सामने सभा की जाएगी। इसमें उद्योग नीति पर चर्चा करते हुए टायो को बचाने पर मंथन किया जाएगा। सभा का दिन व समय बहुत जल्द तय किया जाएगा।