- यूपी परिवहन निगम शुरू करेगा तत्काल बस सेवा

- समर वेकेशन और छुट्टियों के दौरान मिलेगी यह बस सेवा

- सिर्फ एसी बसों के लिए होगी यह सुविधा

- पांच प्रतिशत महंगा होगा इनका किराया

LUCKNOW: रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम अब बसों में तत्काल सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा। बसों में भीड़ होने पर भी उनको सीट मिल सकेगी। लेकिन इसमें किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। तत्काल बस सेवा में बुकिंग कराने के लिए परिवहन निगम इस बस सेवा के लिए अधिक किराया ले सकता है। इससे जहां एक ओर पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा वहीं निगम की कमाई भी होगी है। फिलहाल, इसकी प्लानिंग चल रही है।

निगम को भी होगा फायदा

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार समर सीजन, होली, दीवाली के साथ ही कई त्यौहारों पर बसों में भीड़ बढ़ जाती है। एक-एक सीट के लिए सौ-सौ लोग लाइन में होते हैं। वॉल्वो बसों में इस दौरान टिकट के लिए खासी मारामारी होती है। इनकी डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में सीट ना ना मिलने पर लोग प्राइवेट गाडि़यों की तरफ रुख करते हैं। वहां पर उन्हें मनमाना किराया चुकाना पड़ता है। जबकि उन्हें बस मिल जाए तो ना उनका सफर आरामदायक होगा बल्कि इससे निगम को भी फायदा होगा। इसी के चलते तत्काल बस सेवा की प्लानिंग की जा रही है। इससे जहां पैसेंजर्स को फायदा होगा वहीं निगम को भी इसका लाभ मिलेगा। वह टाइम से अपने घर पहुंच सकेंगे।

ख्ब् घंटे पहले बुकिंग

तत्काल बस सेवा सिर्फ उन्हीं रूटों पर शुरू होगी, जिन रूटों पर एसी बसों की डिमांड अधिक है। तत्काल बस सेवा में दिल्ली, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी जैसे लंबे रूट्स के लिए ही होंगी। निगम के अनुसार तत्काल बस सेवा के लिए बुकिंग ऑनलाइन ही खोली जाएगी। इसके लिए इसका डाटा उन पर फीड किया जाएगा। ऑनलाइन पर यह अलग से शो करेगा। सीजन में ख्ब् घंटे पहले ही इनकी बुकिंग खोल दी जाएगी। इनका किराया पांच प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। इस बस सेवा से पैसेजंर्स को फायदा मिलेगा। उन्हें सीटों के लिए मारा मारी नहीं करनी होगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यूपी बस बेड़े में इजाफा किया जा रहा है। बसों की संख्या बढ़ने से तत्काल बस सेवा का संचालन और भी आसान हो जाएगा।

अन्य रूट से मिलेंगी बसें

निगम के अधिकारियों के अनुसार इसका सामान्य बस सेवा से कोई लेना देना नहीं होगा। जिन रूटों पर भीड़ होती है, अभी भी हम सामान्य बसें उस रूट पर बढ़ा देते हैं। इसमें किराये पर कोई असर नहीं पड़ता है। भीड़ बढ़ने पर विशेष रूटों पर एसी बस सेवा भी बढ़ाई जाती है। लेकिन अभी इसमें अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता है। कई अन्य रूटों से बसों को हटाकर इन रूट पर लगाया जाता है।

तत्काल बस सेवा का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस बस सेवा के शुरू होने से पैसेजंर्स को ही फायदा मिलेगा। इसके साथ ही डग्गेमारी भी कम होगी।

मुकेश मेश्राम

एमडी

परिवहन निगम