मिली सजा

नौ साल का विष्णु बघेल पुत्र महेश सुदामापुरी स्थित एसके पब्लिक स्कूल में पांचवीं क्लास का स्टूडेंट है। 15 मार्च को उसकी क्लास टीचर ने इंग्लिश में पूरा चैप्टर याद न होने पर एक घंटे तक मुर्गा बना दिया था। इसके साथ ही विष्णु को 40 दंड बैठक भी लगवाई गईं। सजा मिलने के बाद स्टूडेंट की हालत बिगडऩे लगी। बाद में उसे घर भेज दिया गया।

किया आईसीयू में एडमिट

विष्णु के जेहन में ये सजा कई दिनों तक घर करे रही। कई दिन तक उसकी तबियत में सुधार नहीं होने पर उसे ट्रांस यमुना स्थित शुभम नर्सिंग होम में एडमिट करवा दिया। वहां उसकी हालत और सीरियस हो गई। फिर उसे न्यू आगरा स्थित यशवंत हॉस्पिटल में रेफर किया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, विष्णु को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ इंफेक्शन भी हो गया है। स्टूडेंट के फादर महेश के मुताबिक, स्कूल से आने के बाद उनके बेटे ने कुछ भी खाया पीया नहीं था।

मुकरा स्कूल

जब स्कूल प्रिंसीपल सुभाष चंद्र शर्मा से मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्कूल कैंपस में ऐसा कुछ भी होने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट पहले से बीमार था। इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ है। प्रिंसीपल के मुताबिक, उनके स्कूल में कोई भी टीचर बच्चों के साथ इस तरीके से पेश नहीं आती है। विष्णु के पेरेंट्स आईसीयू के बाहर खड़े जल्द से जल्द उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।