-अमहिया जूनियर हाईस्कूल में मनबढ़ों ने की दावत, मचाया जमकर उत्पात

GORAKHPUR: मनबढ़ों ने रविवार रात खोराबार ब्लाक के अमहिया जूनियर हाई स्कूल में जमकर मछली की दावत की और कचरा कमरों में ही फेंक दिया। इतने से मनबढ़ों का मन नहीं भरा तो कमरे में रखी स्कूल की आलमारियों को तोड़कर कागजात बिखेर दिए। साथ ही मनबढ़ों ने स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर अश्लील शब्द भी लिख डाले। प्रधानाध्यापिका ने इस घटना से ग्राम प्रधान को अवगत कराया व पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की।

ब्लैक बोर्ड पर लिखा था अश्लील शब्द

जूनियर हाई स्कूल अमहिया की प्रधानाध्यापिका आशा रानी सोमवार सुबह 7.45 बजे स्कूल पहुंची। इन्होंने जब कमरों को खोला तो अंदर का माहौल देखकर चौक गई। कमरे के फर्श पर मछली का सिर व कांटे बिखरे पड़े थे, स्कूल की आलमारी टूटी थी, सामान बिखरा था। ब्लैक बोर्ड पर अश्लील शब्द लिखे थे। प्रधानाध्यापिका ने अपने सहयोगियों की मदद से कमरों की साफ। सफाई की और ब्लैक बोर्ड पर लिखे अश्लील शब्दों को मिटाया। इसके बाद स्कूल में पठन-पाठन का माहौल बन सका।

एबीएसए ने नहीं की कोइर् कार्रवाई

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मनबढ़ों ने यह कार्य पहली बार नहीं किया है। इसके पहले वो प्राथमिक विद्यालय में दावत व गंदगी फैलाते थे। मगर वहां लोहे के फाटकव खिड़कियों को बंद कर दिया गया है। उसके बाद वो जूनियर विद्यालय पर आए दिन उत्पात मचाते हैं।

वर्जन

अमहिया स्कूल की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला गंभीर है। प्रधानाध्यापिका से बात कर पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी।

सुधीर कुमार। प्रधान प्रतिनिधि

वर्जन

अभी तक प्रधानाध्यापिका की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

जनार्दन यादव, एबीएसए, खोराबार