- एक माह पहले भी लकड़ी तस्करों ने काटा था पेड़, दर्ज है केस

GAGHA: गगहा थाना क्षेत्र के करवल मझगावा गांव के उत्तर पोखरे के बगल में स्थित ईदगाह के अंदर से मंगलवार की रात लकड़ी तस्करों ने सागौन का पेड़ काट लिया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो तस्कर बाउंड्री फांदकर भाग गए। थाने में तहरीर दी गई है। इसके एक माह पहले भी ईदगाह से तस्करों ने पेट काट लिया था। जिस संबंध में केस दर्ज है। बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पाई है।

पेड़ काटने की दूसरी घटना

बीते एक माह के भीतर यह दूसरी बार है जब यहां से पेड़ काटे गए हैं। पूर्व मामले में गगहा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभी वह मामला खुला भी नहीं था कि लकड़ी माफिया दोबारा उसी जगह पेड़ काटने पहुंच गए। गगहा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव के पास ईदगाह की जमीन पर सागौन और शीशम के लगभग तीन दर्जन पेड़ लगे हैं। बीते तीन मार्च को चोर सागौन के तीन पेड़ काट ले गए थे। उस मामले में मो। आमीन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले का खुलासा ना हो पाने के कारण चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया कि लगभग 26 दिन बाद उसी जगह दोबारा पहुंच गए। सागौन का पेड़ काटते समय अचानक बीच से पेड़ फट जाने के कारण तेज आवाज हुई। आवाज सुन मझगावां निवासी मो। युसुफ ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आते देख लकड़ी चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। मो। आमीन ने गगहा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दोबारा तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।