-तीजोत्सव में कजरी, लोकगीतों ने बांधा समा

-अलग अलग टाइटल्स से सम्मानित किया गया

DEHRADUN : सावन झड़ी लगेला धीरे-धीरे, झूला धीरे से झुलाओ आदि कजरी ने तीजोत्सव में समां बांध दिया। भारत विकास परिषद् की ओर से संडे को हिल फाउंडेशन स्कूल में तीजोत्सव सेलिब्रेट किया गया। रीटा सिंह की कजरी ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् की राष्ट्रीय संयोजिका सविता कपूर, सौम्या गोयल, अर्पिता रॉय, डा। कुसुम नैथानी, अर्चना गोयल, डा। मीनाक्षी ने दीप प्रज्जवल के साथ किया।

तीज मन भावन त्योहार

साहित्यकार व कवियत्री सावित्री काला के गीत तीज मन भावन त्योहार, महिला करती है श्रृंगार ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सुविख्यात गायिका व दूरदर्शन कलाकार कुलबीर कौर चन्नी द्वारा गाए गए लोकगीत नए घडे़ के पानी से जब मीठी खुशबू आती है ने खूब तालियां बटोरी।

वीना अग्रवाल बनीं तीज वैभव

कार्यक्रम में कुलबीर कौर चन्नी तीज भारती, सावित्री काला तीज काव्या, मंजरी सक्सेना रौनके तीज, कुसुमलता कन्नौजिया तीज सुहानी, सुनीता नौटियाल तीज धमाका, संध्या जोशी तीजश्री, सोनल वर्मा को शान-ए तीज, रितु गोयल तीज मयूरी, वीना अग्रवाल तीज वैभव और अनीता गुप्ता को बहार-ऐ-तीज टाइटल से नवाजा गया।