RANCHI :करीब 35 सालों तक सेवा देने के बाद कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो रविवार को रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप पद से रिटायर हो गए। कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया को उन्होंने तीन साल पहले ही अपना इस्तीफा भेजा था जिसे स्वीकृति दे दी गई। अब फेलिक्स टोप्पो आर्चबिशप का पद संभालेंगे। वे 28 जून को आर्चबिशप पद के लिए शपथ लेंगे। ऐसे में उनके शपथ ग्रहण तक कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो वैकल्पिक तौर पर आर्चबिशप बने रहेंगे।

सबका मिला पूरा सहयोग

तेलिस्फोर पी टोप्पो ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि करीब 35 वर्षो तक लोगों की सेवा ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ की है। उन्होंने आमलोगों व मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशनरियों के हितैषी विचारों को आमलोगों तक पहुंचाने में उनका साथ दिया। इधर, बिशप हाउस की तरफ से कहा गया कि पत्थलगड़ी में मिशनरीज की कोई भूमिका नहीं है।

पोप पद के लिए हो सकते उम्मीदवार

तेलिस्फोर पी। टोप्पो ने रांची में आर्चबिशप के रूप में करीब 15-16 सालों तक सेवा दी। इसके अलावा वे दूमका और जमशेदपुर के आर्चबिशप पद पर भी रहे। मालूम हो कि आर्चबिशप पद से रिटायरमेंट की उम्र 75 वर्ष है। उम्र सीमा हो जाने के उपरांत तेलिस्फोर पी। टोप्पो ने तीन साल पहले ही कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया को अपना इस्तीफा भेज दिया था। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तेलिस्फोर पी टोप्पो पोप पद के लिए उम्मीदवार बन सकते हैं, क्योंकि पोप के चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 80 वर्ष है जबकि उनकी उम्र करीब 78 वर्ष है।

जमशेदपुर के आर्चबिशप हैं फेलिक्स टोप्पो

नवनियुक्त फेलिक्स टोप्पो 28 जून को आर्चबिशप पद के लिए शपथ लेंगे। वे फिलहाल जमशेदपुर के आर्चबिशप का पद संभाल रहे हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1947 को गुमला के टोंगो ग्राम में हुआ था। उन्होंने मास्टर इन साइकोलॉजी की पढ़ाई ग्रेजोरियन यूनिवर्सिटी रोम से की है। वे 14 जून 1997 को जमशेदपुर के आर्चबिशप के पद पर कार्यरत हैं।