तीन दिनों में दो डिग्री कम

मेरठ में नवंबर के तापमान पर नजर दौड़ाई जाए तो एक नवंबर से पांच नवंबर के नवंबर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का फर्क आ चुका है। एक नवंबर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। 4 और 5 नवंबर को 10 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि तीन दिनों की बात करें तो तीन नवंबर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 4 नवंबर को 10 डिग्री दर्ज किया गया और 5 नवंबर को भी 10 डिग्री ही दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी तेजी से टेंप्रेचर कभी नीचे नहीं आया।

पिछले दो सालों के मुकाबले में ठंडा

वर्ष 2011 और 2012 के 4 और 5 नवंबर के तापमान को देखा जाए तो एवरेजली इस बार दोनों ही दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान कम हुआ है। वर्ष 2011 में 4 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 और पांच नवंबर को 13 डिग्री था। जबकि वर्ष 2012 में यूनतम तापमान 12.3 और पांच नवंबर को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

सूरज की आंख मिचौली

अगर मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो भले ही आमान में बादल नहीं थे लेकिन सूरज की गर्माहट बिल्कुल भी महसूस नहीं हुई। मौसम पूरे दिन ठंडा था और लोगों को सूरज के दर्शन भी काफी कम हुए। टू व्हीलर पर सफर कर रहे लोगों को स्वेटर और जैकेट पहने भी देखा गया।

तो इसलिए बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वैसे तो इतनी तेजी से तापमान में कमी अमूमन कभी नहीं देखी जाती है। लेकिन इस बार तेजी से तापमान में कमी आने का मेन कारण वातावरण में प्रदूषण और हवा में नमी होना है। जब वातावरण में प्रदूषण का असर कम होगा तो तापमान अपने आप स्थिर हो जाएगा। जिसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं।

'अभी हवा में प्रदूषण और नमी काफी है। जिसके कारण तापमान में इतनी तेजी से गिरावट देखी गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान अपने आप स्थिर हो ने पूरी उम्मीद है.'

- डॉ। अशोक कुमार, मौसम वैज्ञानिक

वर्ष 2013

तारीख      मैक्सिमम   मिनिमम

30 अक्टू        28         16

31 अक्टू        28         15

01 नव.         27         14

02 नव.         27         14

03 नव.         26         13

04 नव.         28         10.2

05 नव.         28         10.3

वर्ष 2012

तारीख       मैक्सिमम   मिनिमम    

30 अक्टू        30.1      13.7

31 अक्टू        31.1      13.3

01 नव.         30.9      12.7

02 नव.         29.9      12.1

03 नव.         27.5      12.8

04 नव.         29.2      12.3

05 नव.         29        12.1

वर्ष 2011

तारीख       मैक्सिमम   मिनिमम    

30 अक्टू        31         13

31 अक्टू        31         15

01 नव.         32         14

02 नव.         30         13

03 नव.         31         15

04 नव.         27         12

05 नव.         27         13