- शनिवार को हुई बारिश का टेंपरेचर पर नहीं पड़ा खास फर्क

- आज तापमान में थोड़ी गिरावट का है पूर्वानुमान

DEHRADUN: शनिवार सुबह जोरदार बारिश और अंधड़ के बावजूद भी देहरादून में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बारिश के बाद तापमान में आई मामूली कमी एक दिन भी नहीं टिक पाई। मौसम विभाग ने सोमवार को तापमान में मामूली कमी आने की संभावना जताई है।

फ्म्.ख् डिग्री रहा तापमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले ख्ब् घंटे के लिए अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी करने के साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना व्यक्त की थी। विभाग की चेतावनी तो शनिवार सुबह सही साबित हुई और पूरे राज्य में तेज आंधी और बारिश हुई, लेकिन इस बारिश से टेंपरेचर पर कोई खास असर नहीं पड़ा। क्9 अप्रैल को शहर का तापमान अधिकतम फ्7.ब् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। ख्0 अप्रैल को फ्7.ख् डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि ख्क् को तापमान में लगभग एक डिग्री की कमी हुई। ख्ख् अप्रैल की सुबह हुई बारिश के बाद टेंपरेचर में अच्छी-खासी कमी आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक फ्भ्.9 डिग्री रहा, रविवार को फिर तापमान फ्म् डिग्री पार करके फ्म्.ख् डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।

--------------

फिलहाल राहत नहीं

मौसम केंद्र ने सोमवार को तापमान से मामूली गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान फ्भ् डिग्री तथा न्यूनतम ख्ख् डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है।