- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेंपो हुई अनियंत्रित

UNNAO:

लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर के पास उन्नाव से नवाबगंज जा रहे एक टेंपो में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गया। उसमें सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होना बताया गया है।

राजमार्ग पर हुई घटना

रविवार को उन्नाव से सवारियां लेकर जा रहा टेंपो जगदीशपुर गांव स्थित त्रिपाठी फि¨लग पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वाहन राजमार्ग के डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया। इससे टेंपो सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पलटे हुए टेंपों को सीधा कराके घायलों को बाहर निकला। इसपर घायलों में श्रीकृष्ण पुत्र नन्हा निवासी बुडवल अजगैन, रामकरन पुत्र सकरन सिंह निवासी सचेंडी जनपद रायबरेली, देशराज पुत्र गंगा राम निवासी चमयानी पुरवा उन्नाव, राजकुमार पुत्र राम नरायण निवासी बिचपरी अजगैन, जगंनाथ पुत्र राजनाथ निवासी मवहौरी सोहरामऊ, लीलावती पत्नी सूरज, सोनल, सोनी पुत्री सूरज निवासी मुर्तजानगर अजगैन उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।