डिपार्टमेंट को हो रहा है लॉस

 अगर आप अपने व्हीकल को दूसरे स्टेट में शिफ्ट कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपकी व्हीकल का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। वर्ना पकड़े गए तो लंबी चपत लग सकती है। अगर आपके पास टेम्पररी रजिस्ट्रेशन नहीं है और ड्राइव करते पकड़ लिए गए, तो सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 39-40 के मुताबिक पांच हजार रुपए (विदआउट कैरींग रजिस्ट्रेशन) फाइन और 2 साल तक के टैक्स का 200 परसेंट एमाउंट भरना पड़ेगा। इसके साथ ही व्हीकल को तब तक के लिए सीज कर दिया जाता है, जब तक ओनर द्वारा पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया जाता।  
आंकड़े करते हैं परेशान
डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में 2902 व्हीकल्स का पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन और 5453 व्हीकल्स का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं नवंबर में 4424 व्हीकल्स का पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन, जबकि 4010 व्हीकल्स का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन किया गया। इससे इस बात की आंशंका जतायी जा रही है कि टेम्पररी रजिस्ट्रेशन का यूज गलत परपज के लिए हो रहा है।
एक महीने में न्यू व्हीकल का परमानेंट रजिस्ट्रेशन जरूरी  
सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन-3 के एकॉर्डिंग किसी भी व्हीकल को केवल तभी टेम्पररी रजिस्ट्रेशन एलॉट किया जा सकता है, जब उस व्हीकल को एक स्टेट से दूसरे स्टेट में ले जाया जा रहा हो। न्यू व्हीकल परचेज करने के बाद एक महीने के अंदर ही परमानेंट रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। एक महीने के बाद व्हीकल पर टैक्सेज एड होने लगते हैं और लेट से परमानेंट रजिस्ट्रेशन करवाने पर एक्स्ट्रा टैक्स पे करना पड़ता है। ऐसे में लोग न्यू व्हीकल का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। इससे एक महीने का टाइम मिल जाता है और इस दौरान परमानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने की सूरत में कोई टैक्स एड नहीं होता।
हो रहा revenue loss
एमवीआई अवधेश कुमार ने बताया कि लोग टेम्पररी लाइसेंस बनवाकर टैक्सेज की चोरी कर रहे हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को रेवेन्यू लॉस हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल रूल्स में कुछ चेंजेज होने चाहिए, ताकि इस पर रोकथाम लगाई जा सके।

लोग गलत परपस के लिए टेम्पररी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, जो सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 43 का वॉयलेशन है। इससे टैक्सेज की चोरी हो रही है और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को रेवेन्यू का लॉस हो रहा है।
अवधेश कुमार
एमवीआई               ईस्ट सिंहभूम

 

Report by : rajnish.tiwari@inext.co.in