t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
1. एक ओवर में सबसे ज्यादा रन :
साल 2007 में हुआ पहला टी-20 वर्ल्डकप सभी को याद होगा। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में युवराज सिंह ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे। इसी के साथ एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन भी बनाए, जोकि एक रिकॉर्ड है।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
2. एक साल में सबसे ज्यादा रन :
साल 2016 भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा। पिछले साल कोहली ने टी-20 मैचों में सर्वाधिक 641 रन बनाए। जिसमें उनकी सात हॉफ सेंचुरी शामिल हैं।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
3. बिना जीरो पर आउट हुए खेली सबसे ज्यादा पारी :

भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान एमएस धोनी बिना जीरो पर आउट हुए सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार 'डक' का शिकार हुए थे। इसके बाद से धोनी 64 इनिंग्स खेल चुके हैं और वह फिर कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
4. सबसे तेज 50 विकेट :
श्रीलंका के अजंता मेंडिस टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मेंडिस ने यह कारनामा सिर्फ 26 मैचों में ही कर लिया था।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
5. सबसे तेज हॉफ-सेंचुरी :
2007 वर्ल्डकप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक बना लिया था। टी-20 इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया यह अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी मैच में युवी ने लगातार छह छक्के जड़े थे।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
6. सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज :

जनवरी 2016 में भारत के खिलाफ एक टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने 124 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान वाटसन ने कुल 71 गेंदें खेलीं जोकि टी-20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
7. सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले :

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। अफरीदी ने 98 मैचों में 2144 गेंदे फेंकी हैं।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
8. एक पारी में सर्वाधिक छक्के :

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में 156 रन की पारी खेली थी। इस दौरान फिंच ने 14 छक्के मारे।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
9. सबसे लंबी साझेदारी :
टी-20 मैचों में सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाजों के नाम है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन ने साल 2016 में 171 रन की पार्टनरशिप की थी।

t20 के अजीबोगरीब रिकॉर्ड,11 साल से धोनी को कोई नहीं कर पाया जीरो पर आउट
10. सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर :
टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर एमएस धोनी हैं। धोनी ने कुल 63 डिसमिसल्स किए हैं जिसमें 41 कैच और 22 स्टंपिंग शामिल हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk