दीपिका पादुकोण:
फिल्म की सफलता के लिए उसके रिलीज से पहले यह मुंबई स्थित सिद्धिविनायक जरूर जाती हैं।
शाहरुख खान:
शाहरुख खान अपनी कारों के लिए हमेशा नंबर 555 को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा उन्होंने भी एक ताबीज पहना है।
अजय देवगन:
अजय देवगन अपनी असफलता को देखते हुए अपने सरनेम 'devgan' से 'a' अक्षर हटा दिया। वह अपना सरनेम Devgn लिखते हैं।
बिपाशा बसु:
बिपाशा बसु हर शनिवार को नींबू मिर्ची जरूर खरीदती है। उसे अपने घर पर लगाती हैं।
आमिर खान:
आमिर के लिए दिसंबर का महीना लकी है। 'तारे जमीन पर', 'गजनी', '3 इडियट्स' और 'धूम 3' पीके सब इसी महीने रिलीज हुई।
रणवीर सिंह:
रणवीर सिंह के घुटने में एक धागा बंधा हैं। यह धागा उनकी मां ने तबियत खराब होने पर बांधा था।
अक्षय कुमार:
अक्षय कुमार फिल्म रिलीज के समय विदेश चले जाते हैं। इससे उन्हें लगता है कि उनकी फिल्में ज्यादा हिट होती हैं।
सलमान खान:
सलमान खान अपने हाथ में एक लकी चार्म के रूप में ब्रेसलेट पहनते हैं। वहीं फिल्मों को ईद के मौके पर रिलीज का प्लान करते हैं।
अमिताभ बच्चन:
अमिताभ बच्चन टीम इंडिया का क्रिकेट मैच कभी लाइव नहीं बल्कि रिकॉर्डेड मैच ही देखते हैं। उन्हें लगता है कि लाइव देखने पर इंडिया के विकेट गिरने लगते हैं। बिग बी नीलम पत्थर की अंगूठी और हाथों में दो घड़ियां पहनते हैं।
कैटरीना कैफ:
कैटरीना कैफ फिल्म की रिलीज के पहले अजमेर दरगाह जाती हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk