-नोमिनेशन के दौरान सिक्योरिटी का था पूरा इंतजाम

-सहिस के साथ पहुंचे बीजेपी एमपी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट

-ईचागढ़ के एमएलए के साथ पहुंचे थे अभय सिंह

-उपेन्द्र सिंह के साथ भी थी कार्यकर्ताओं की फौज

-बहरागोड़ा से बीजेपी प्रत्याशी डॉ दिनेश षाड़ंगी ने फाइल किया नोमिनेशन

JAMSHEDPUR : असेम्बली इलेक्शन के लिए मंगलवार को विभिन्न पोलिटिकल पार्टी के कैंडीडेट्स ने नोमिनेशन फाइल किया। इस दौरान रिटर्निग ऑफिसर के पास काफी भीड़ रही। भीड़ के कारण घंटों रोड जाम की भी स्थिति बनी रही। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट के साथ ही एसडी ऑफिस में सिक्योरिटी के बेहतर अरेंजमेंट किए गए थे। मंगलवार को बीजेपी, कांग्रेस, झामुमो, आजसू सहित क्0 कैंडीडेट्स ने नोमिनेशन फाइल किया।

नेता ही टिकाऊ नहीं तो सरकार कैसे होगी टिकाऊ : बेसरा

सबसे पहले पोटका विधानसभा सीट से झारखंड पीपुल्स पार्टी (झापिपा) के कैंडीडेट सूर्य सिंह बेसरा ने नोमिनेशन फाइल किया। वे अपना चुनाव चिह्न मिट्टी का घड़ा साथ लेकर पहुंचे थे। सूर्य सिंह बेसरा सुबह क्क्.ब्भ् बजे डीसी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बाद विकास नहीं हुआ है और अब जनता झापीपा को ही चुनने के मुड में है। बेसरा ने कहा कि क्ब् साल में नौ सरकारें बनीं और तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा। जो नेता चुने गए वे टिकाऊ नहीं, बल्कि बिकाऊ थे और जब नेता ही टिकाऊ नहीं होंगे तो सरकार कैसे क्या टिकाऊ होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार जीतंगे तभी राज्य का विकास होगा।

ख्0 साल बनाम पांच साल की लड़ाई लड़ रहा हूं : अभय सिंह

दोपहर क्ख्.क्भ् बजे जमशेदपुर ईस्ट असेम्बली सीट से झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने एसडीओ ऑफिस में नोमिनेशन फाइल किया। उनके साथ ईचागढ़ के विधायक अरविन्द सिंह, झाविमो के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट फिरोज खान सहित अन्य लोग भी थे। नोमिनेशन फाइल करने के बाद अभय सिंह ने कहा कि ने जनता की सेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं और पूरी ईमानदारी से अपना काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रात्रि ट्रेन सेवा के लिए आंदोलन किया। इसके अलावा सिटी में रोड एक्सीडेंट की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए फ्लाई ओवर की मांग को लेकर भी आंदोलन किया गया। पिछले आठ साल में रोड एक्सीडेंट में क्000 लोगों की मौत हो गई है। अभय सिंह ने कहा कि वे ख्0 साल बनाम पांच साल की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वे 8म् बस्ती को मालिकाना हक, टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मियों को मेडिकल की फैसिलिटी दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान वकीलों ने अभय सिंह का स्वागत भी किया।

घर की तरह विधानसभा को संवारूंगी : कमलजीत कौर गिल

जमशेदपुर ईंस्ट से ही झामुमो प्रत्याशी व अब तक डिस्ट्रिक्ट की एकमात्र महिला कमलजीत कौर गिल ने भी नोमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा कि अब तक हुए विकास की गाड़ी को वे आगे बढ़ाएंगी। एक महिला जैसे घर को संवारती है, जीतने के बाद वे वैसे ही अपने विधानसभा को संवारने का काम करेंगी।

लोगों के साथ है दिल का रिश्ता : उपेन्द्र सिंह

जमशेदपुर वेस्ट असेम्बली सीट से झामुमो प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह ने भी मंगलवार को नोमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा कि वे झारखंड के क्ब् साल बनाम हेमंत सरकार के डेढ़ साल की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो ने अपने घोषणापत्र में जो भी बातें कहीं है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जनसेवा के लिए राजनीति में आया हूं और लोगों के साथ मेरा दिल का रिश्ता है। जीत हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है, तो जीत उनकी ही होगी। उपेन्द्र सिंह के समर्थन में स्थानीय लोगों को कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। उनके साथ कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

जल, जंगल, जमीन होगा मुद्दा : मंगल कालिन्दी

जुगसलाई एससी असेम्बली सीट से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिन्दी ने भी अपना नोमिनेशन फाइल किया। उनके साथ झामुमो नेता मोहन कर्मकार सहित अन्य मौजूद थे। मंगल कालिन्दी ने कहा कि वे जल, जंगल व जमीन के मुद्दे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा के लोगों की सबसे बड़ी समस्या हेल्थ की है। जीतने के बाद वे इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोल्ड स्टोरेज खोलने की दिशा में काम होगा।

हमसे पार्टी है, पार्टी से हम नहीं : शहादत खान

जमशेदपुर वेस्ट से इंडिपेंडेंट कैंडीडेट शहादत खान ने मंगलवार को नोमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी सोशल वर्क किया है और जनता की राय है कि वे इलेक्शन लड़ें, इसलिए वे चुनाव लड़ रहे हैं। आज तक मानगो में कोई विकास का काम नहीं हो सका है। किसी पार्टी से चुनाव न लड़ने के सवाल पर कहा कि वे पार्टी को कोई वैल्यू नहीं देते हैं, क्योंकि हमसे पार्टी है, पार्टी से हम नहीं।

पत्तों की टोपी पहन नोमिनेशन के लिए पहुंचे रामचंद्र सहिस

जुगसलाई विधानसभा सीट के लिए नोमिनेशन करने पहुंचे सहिस के साथ कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान आजसू नेता तो नजर नहीं आए, लेकिन उनके एक तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदजी व दूसरी ओर जिला परिषद के राजकुमार सिंह थे। तीनों ने पत्ते की बनी टोपी पहन रखी थी। उनका कहना था कि वे झारखंडी हैं और हरियाली स्टेट की पहचान है। नोमिनेशन के दौरान ही भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो भी डीसी ऑफिस पहुंचे व सहिस का साथ दिया। नोमिनेशन के दौरान सहिस ने कहा कि भाजपा-आजसू का गंठबंधन झारखंड में स्थाई सरकार बनाने के लिए हुआ है। स्थाई सरकार बनेगी तभी राज्य के लोगों की आकांक्षा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि एजुकेशन, एग्रीकल्चर, रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन व रोड मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही उनकी राजनीति में भी भागीदारी हो, इसका प्रयास होगा।

इन्होंने भी किया नोमिनेशन

ट्यूजडे को घाटशिला विधानसभा से जय भारत समानता पार्टी के दुखी राम मार्डी, बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश षाड़ंगी व झामुमो प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी ने अपना नोमिनेशन फाइल किया।