-दस अनुमंडलों में खुलेंगे कॉलेज

- डिग्री कॉलेज रहित अनुमंडल में खुलेगा कॉलेज

-प्रस्तावित जिलों में कॉलेज के लिए जिला प्रशासन खोजेगी जमीन

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: राज्य के सात जिलों के दस अनुमंडलों में राज्य सरकार डिग्री कॉलेज खोलेगा। ये वैसे अनुमंडल है जहां एक भी डिग्री कॉलेज नहीं हैं। राज्य सरकार ने संबंधित अनुमंडल में कॉलेजों की स्वीकृति के साथ संबंधित डीएम को जमीन चिन्हित करने के साथ ही कॉलेज खोलने की दिशा में समुचित कार्यवाही का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार को कुल 18 डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तकरीबन तीन महीने पहले ही सौंपा गया था। जिसके बाद प्रस्ताव पर मंथन करते हुए सरकार ने 18 में से 10 डिग्री कॉलेजों की अनुमति प्रदान कर दी है। अकेले बेगूसराय जिले के तीन अनुमंडलों में एक-एक डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। सूत्रों की मानें तो कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर सरकार की स्वीकृति प्राप्त होते ही जमीन चिन्हित करने का निर्देश सक्षम पदाधिकारी को दिया गया है। राजगीर प्रशासन ने सरकार को सूचना दी है कि उसने अपने स्तर प कॉलेज की जमीन चिन्हित करने का कार्य पूरा कर लिया है। संबंधित इलाकों में जमीन वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिल जाने पर नये वित्तीय वर्ष में भवन का निर्माण व पढ़ाई प्रारंभ होगा।

कहां खोले जाने हैं डिग्री कॉलेज

1. सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)

2. बगहा (प। चंपारण)

3. राजगीर (नालंदा)

4. मनिहारी (कटिहार)

5. तेघड़ा (बेगूसराय)

6. बलिया (बेगूसराय)

7. बखरी (बेगूसराय)

8. पकड़ीदयाल (पू। चंपारण)

9. बेनीपुर (दरभंगा)

10. वायसी (पूर्णिया)