- शास्त्रीनगर में 7 और जागृति विहार 3 भवनों पर पर हुई कार्रवाई

- हंगामा करने वाले पर होगी एफआईआर

Meerut : आवास विकास के अधिकारियों ने शास्त्रीनगर और जागृति विहार में अपनी लैंड पर अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की। करीब डेढ़ दर्जन भवनों को सील कर दिया। जिनमें से दो तो अतिविवादित भवन थे। वहीं फ्लैट बनाकर करने वाले खिलाफ हंगामा करने वाले खिलाफ एफआईआर दर्ज भी की जाएगी। निर्माणकर्ता की पहचान की जा रही है। जैसे ही पहचान होगी कार्रवाई होगी।

शास्त्रीनगर में कार्रवाई

आवास विकास के अधिकारियों ने शनिवार को अवैध निर्माण पर जमकर कार्रवाई की। आवास विकास की टीम शास्त्रीनगर की टीम पहुंची और मकान नंबर ई-क्फ्म्, जी-7, जी-क्फ्/ख्, एल-भ्0क्, आईएस-क्00 और आईएस-क्0क् पर सील लगाई। सील लगाने के दौरान आवास विकास की टीम को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किसी की भी नहीं चल सकी।

जागृति विहार में पांच पर सील

उसके बाद आवास विकास की टीम जागृति विहार में पहुंची। जहां उन्हें शास्त्रीनगर से ज्यादा विरोध झेलना पड़ा। यहां पर ब्70/क्फ् जो सलीम नाम के आदमी का मकान है। उसने सील लगाने का भारी विरोध किया। आवास विकास के रिकॉर्ड में काफी डिस्प्यूटेड केस भी है। ऐसा ही मकान नंबर ख्क्0/भ् है, जोकि सतीश ढाका नाम के आदमी का है। उस पर भी सील लगाने में आवास विकास को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं सीपी क्ख्0/म् में निर्माणकर्ता ने फ्लैट बना लिए थे। वहां पर कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों को पुलिस बल तक का प्रयोग करना पड़ा। आवास विकास उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा। अधिकारियों की मानें तो अवैध निर्माणकर्ता ने वहां पर बिना किसी इजाजत के फ्लैट बना लिए। उसके बाद बदतमीजी की जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी अवैध निर्माणकर्ता की पहचान नहीं हो सकी है।

फ्लैट बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उसकी पहचान कराई जा रही है। वहीं बाकी जगहों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

- अशोक राणा, एक्सईएन, आवास विकास