श्रीनगर (आईएएनएस)।  इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में लद्दाख में बर्फ का पहाड़ खिसक गया। पुलिस के अनुसार लद्दाख के लेह में हिमस्खलन की चपेट में आने से दस लोग बर्फ में फंस गए।

लद्दाख में हिमस्खलन में दबे 10 लोगों की तलाश जारी,जम्मू-कश्मीर के जिलों में हाई अलर्ट

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए

खारदूंगला दर्रे के पास हिमस्खलन से एक ट्रक में यात्रा कर रहे लोग फंस हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक बर्फ का पहाड़ खिसकने की सूचना पर पुलिस, सेना और जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन बल की बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

लद्दाख में हिमस्खलन में दबे 10 लोगों की तलाश जारी,जम्मू-कश्मीर के जिलों में हाई अलर्ट

कई इलाकों में हाई अलर्ट घोषित हुआ

बर्फ के नीचे दबे हुए सभी लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। यहां राहत व बचाव कार्य जारी है। हिमस्खलन की वजह से मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है। वहीं प्रशासन ने कई इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया है।

माैसम : दिल्ली में घना कोहरा तो यूपी में चलेगी शीत लहर, जानें पहाड़ों से मैदान तक का माैसम

National News inextlive from India News Desk