जॉन अब्राहम भी साथ:
सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह वर्ष 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम हैं।


शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी:

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। 1990 में जन्मी सोनाक्षी 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्हें दो जुड़वां भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।

जानें फोर्स-2 की रॉ एजेंट सोनाक्षी सिन्‍हा के बारे में ये 10 बातें...

फैशन डिजाइनिंग की दुनिया:

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से स्नातक किया है। यह फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में आगे बढती जा रही थीं।  

फिल्म दबंग से एंट्री की:
बिहार के पटना में पैदा हुई सोनाक्षी कई बार यह बात बोल चुकी हैं उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में काम करेंगी। सोनाक्षी ने बॉलीवुड फिल्म दबंग से एंट्री की थी।

जानें फोर्स-2 की रॉ एजेंट सोनाक्षी सिन्‍हा के बारे में ये 10 बातें...

पांच सल पूरे कर लिए:

सोनाक्षी ने आज बॉलीवुड में पांच सल पूरे कर लिए हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी को आज दबंग गर्ल नाम से जाना जाता है।

30 किलो वजन कम किया:

फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी हेल्दी थी। 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल के लिए उन्हें एक दो किलो नहीं, पूरे 30 किलो वजन कम करना पड़ा था।

जानें फोर्स-2 की रॉ एजेंट सोनाक्षी सिन्‍हा के बारे में ये 10 बातें...

रिकार्ड तोड़ कमाई की:

इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई की थी। सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में:

सोनाक्षी ने अपना करियर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी। हालांकि अचानक से वह फिल्मों की ओर मुड़ गईं। इसके बाद तो इन्होंने अब तक कई फिल्में की हैं।

जानें फोर्स-2 की रॉ एजेंट सोनाक्षी सिन्‍हा के बारे में ये 10 बातें...

फिल्मों में अभिनय किया:

सोनाक्षी ने अब तक राउडी राठौर, जोकर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

दर्शकों का प्यार मिला:

सोनाक्षी का कहना है कि जब पहली बार उन्होंने अभिनय किया था काफी असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि आज तो दर्शकों के प्यार ने उन्हे मजबूत बना दिया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk