दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
1- जब दीपिका रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार हुईं तो उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि हर आंख उन्हीं को देख रही हो। 2016 फिल्म फेयर अवार्ड के दौरान दीपिका बैकलेस रेड गाउन में नजर आईं थीं। उनका लुक बहुत स्टनिंग था। स्टाइल गेम में दीपिका सभी से आगे रहती हैं।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
2- फिल्म पीकू से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर के दुबई प्रीमियर पर बैकलेस ब्लेक गाउन में नजर आईं। उन्होंने ब्लेक ड्रेस में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। दीपिका का नाम बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता है।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
3-  जब दीपिका पादुकोण xXx-रिटर्न ऑफ जेंडर केज की शूटिंग कर रहीं थीं तब वो शूट पर क्या हो रहा है और क्या नहीं इसे अपने फैंस के साथ शेयर करती थीं। दीपिका ने शूटिंग के दौरान विन डीजल के फैंस को भी चकित कर दिया क्योंकि दीपिका ने विन को एक इंडियन ट्रेडीशनल कोट गिफ्ट किया था। जिसे पहनने के बाद विन देशी अवतार में नजर आये।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
4- पिछले साल हुए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्डस में दीपिका रेड कार्पेट पर एक दम अनोखे लुक में नजर आईं। दीपिका ने ग्रीन और ब्लेक कांबिनेशन का एक गाउन पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उन्होंने ब्लेक हाई हील पहन रखी थी जो उनकी खूबसूरती में चारचांद लगा रही थी। रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
5- दीपिका ने टेनिस प्लेयर राफेल नडाल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की तो उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब नडाल अपना मैच खेल कर वापस लौटे तो दीपिका की उनके मुलाकात बहुत खास रही। जब नडाल में उन्हे इंक्रेडिबल कहा तो दीपिका ने भी उन्हें थैंक्यू कहा। दीपिका ने जब नाडल के साथ पोज दिया तो वो किसी हॉलीवुड फैशन क्वीन से कम नजर नहीं आ रहीं थी।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
6- 2015 में इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा के प्रमोशन के लिए दीपिका दिल्ली में थीं। उन्होंने सर्दियों में बहुत शानदार लुक अपनाया था। दीपिका ने व्हाइट कलर का लॉन्ग स्वैटर पहन रखा था। उन्होंने स्वैटर के नीचे स्कर्ट पहन रखी थी जो उनके लुक को और निखार रही थी। दीपिका ने अपनी फोटो जब सोशल मीडिया पर अपलोड की तो उनके फैंस की धड़कने थम गईं थीं।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
7- बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियो की रास लीला राम लीला और बॉजीरॉव मस्तानी में एक साथ नजर आये थे। जिसमें दोनो की शानदार अदाकारी ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। जल्द ही दोनो संजय लीला भंसाल की ड्रीम प्रोजेक्ट पद्मावती में नजर आयेंगे। जब लखनऊ में दीपिका और रणवीर बॉजीराव मस्तानी का प्रमोशन करने आये थे तो उन्होंने इंडियन ड्रेस पहन रखी थी। दोनो एक साथ बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
8- बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण और हॉलीवुड स्टार विन डीजल xXx-रिटर्न ऑफ जेंडर केज की शूटिंग के दौरान भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। सेरेना उंगर, रूबी रोज के साथ डॉयरेक्टर डीजे क्यूरोसो भी दीपिका के साथ नजर आये। दीपिका ने फिल्म में शानदार एक्शन किया है।

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान
9- फैशन डिजाइनर्स के लिए दीपिका पादुकोण किसी ड्रीम से कम नही हैं। हर फैशन डिजाइनर उन्हें अपनी ड्रेस में देखना चाहता है। दीपिका साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। व्हाइड कॉटन साड़ी में रेड बार्डर के साथ दीपिका बहुत हॉट नजर आ रहीं थी। दीपिका ने इस साड़ी में सभी का दिल जीत लिया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk