- किराए को लेकर दोनों के बीच पहले हुई बकझक फिर गाली-गलौज

- हालत गंभीर, प्राइवेट हॉस्पीटल में चल रहा ट्रीटमेंट

- गोली मारने के बाद फरार हुआ मकान मालिक

PATNA CITY : मालसलामी थाना एरिया में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली व्यक्ति के पैर में लगी। इसमें वह गंभीर रूप से इंजर्ड हो गया। ये वारदात रविवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। दरअसल, नालंदा डिस्ट्रिक्ट के हिलसा के रहने वाले प्रमोद रविदास अपनी फैमिली के साथ किराए के एक मकान में रह रहे थे। मकान मालसलामी के माल की कचहरी एरिया में पारस महतो का है, जबकि प्रमोद रविदास मजदूरी कर अपनी रोजी-रोटी चलाता है। अपनी फैमिली के साथ प्रमोद पिछले म्-7 मंथ से पारस महतो के घर में किराए पर रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किराए को लेकर विवाद चल रहा था।

गाली-गलौज के बाद मारी गोली

वारदात के पहले पारस और प्रमोद के बीच अच्छे से बात शुरू हुई। किराए को लेकर दोनों के बीच पहले बकझक हुई। इसके बाद मकान मालिक पारस ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसे प्रमोद बर्दाश्त नहीं कर सका और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद पारस ने प्रमोद पर फायरिंग की। प्रमोद की खुदकिस्मती थी कि गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। हालांकि वह गंभीर रूप से इंजर्ड हो गया। फैमिली वालों ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया है।

पहुंचे सिटी एसपी ईस्ट

गोली मारे जाने के वारदात की बात पूरे एरिया में आग की तरह फैली। मालसलामी थाने की पुलिस इंफॉरमेशन मिलते ही वारदात स्थल पर पहुंची। इस मामले को डिटेल से जानने सिटी एसपी ईस्ट और पटना सिटी के एसडीपीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने गोली चलाने वाले पारस महतो को जल्द से जल्द अरेस्ट करने का ऑर्डर दिया। हालांकि पारस गोली मारने के बाद से ही फरार चल रहा है। वहीं प्रमोद की वाइफ रेखा देवी ने पारस के खिलाफ मालसलामी थाने में नेम्ड एफआईआर दर्ज करायी है।