PATNA: मोतिहारी के रक्सौल बार्डर पर तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। इनमें दो पुरुष तथा एक महिला है। पुलिस के अनुसार ये पाकिस्तान के हैं। पुरुष का नाम जहाँगीर पीरजादा और महिला का नाम वसम हमीद बताया जा रहा है। उसके साथ मुजफ्फरपुर का जाकिर हुसैन भी है। तीनों को रक्सौल स्थित विदेश विभाग के कार्यालय में गुप्त स्थान पर रखा गया है।

दो पाकिस्तानी, एक भारतीय

मोतिहारी जिले के एसपी रक्सौल पहुंच गये हैं और तीनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एनआइए की टीम भी पहुंचने वाली है। खबर है कि तीनों को एसएसबी ने पकड़ा है। इनमें पति-पत्‍‌नी तो पाकिस्तानी नागरिक हैं और एक भारतीय नागरिक है। भारतीय नागरिक कहां का है, यह पता नहीं चल सका है।

क्या है इनका उद्देश्य

इस गिरफ्तारी के बाद सनसनी तेज हो गई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि इन आतंकवादियों का उद्देश्य क्या है। ये बिहार चुनाव में गड़बड़ी करने के इरादे से भारतीय सीमा में थे या किसी अन्य उद्देश्य से। क्योंकि, रॉ और आइबी के मुताबिक लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि नेपाल-भारतीय सीमा से पाक आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।

लश्कर से जुड़े हाे सकते हैं

इस संबंध में एसएसबी और अन्य अधिकारियों को सूचनाएं दी गई थीं। उसी के तहत की जा रही निगरानी के चलते ये पकड़ में आए हैं। अपुष्ट सूचनाओं के मुताबिक ये तीनों लश्कर से जुड़े हुए हैं। फिलहाल सभी बिन्दु पर जांच चल रही है।