-कानूनगो में जहां 15,645 और टीजीटी में 2,666 कैंडिडेट रहे अबसेंट

GORAKHPUR: संडे को छुट्टी होने के बावजूद पूरा शहर भाग रहा था। हर स्कूल के अंदर क्लास में भीड़ थी तो बाहर पढ़ने वालों की। आखिर हो भी क्यों न जब शहर में दो बड़े एग्जाम थे। जिसमें हजारों कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिसके लिए प्रशासन ने पूरे शहर में जबरदस्त तैयारी की थी। राजस्व निरीक्षक में जहां ख्ब्,900 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे तो टीजीटी एग्जाम में क्ब्,म्क्8 कैंडिडेट्स। मगर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। पूरे एग्जाम में न तो कोई नकल करते पकड़े गया और न ही कोई बवाल हुआ।

नहीं इंट्रेस्टेड दिखे राजस्व निरीक्षक एग्जाम में

लोक सेवा आयोग की राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) परीक्षा में ख्ब्,900 कैंडिडेट ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके लिए प्रशासन ने ब्म् परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसके लिए क्ब् केंद्र पर्यवेक्षक लगाए गए थे। एग्जाम दो पाली में हुआ। पहली पाली सुबह साढ़ 9 बजे से साढ़े क्क् बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े ब् बजे तक हुई। मगर राजस्व निरीक्षक एग्जाम में कैंडिडेट्स अधिक इंट्रेस्टेड नहीं दिखे, तभी ख्ब्,900 में महज क्भ्,म्ब्भ् कैंडिडेट ने ही एग्जाम दिया। मतलब 9,ख्भ्भ् कैंडिडेट अबसेंट रहे। इतने अधिक कैंडिडेट के अबसेंट होने के पीछे का रीजन लोग सेम डेट पर टीजीटी एग्जाम का मान रहे हैं।

ख्,म्म्म् कैंडिडेट रहे अबसेंट

दूसरा बड़ा एग्जाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की टीजीटी का हुआ। इसके लिए ख्7 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें करीब क्ब्,म्क्8 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ये एग्जाम भी दो पाली में हुआ। पहली पाली में क्भ् सेंटर बनाए गए थे। जिसमें 8,ख्म्7 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मगर एग्जाम देने म्,9फ्7 कैंडिडेट सेंटर पहुंचे। वहीं दूसरी पाली में म्,फ्भ्क् कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मगर एग्जाम देने सिर्फ भ्,0क्भ् कैंडिडेट सेंटर पहुंचे। इस एग्जाम के लिए ब्भ् केंद्र पर्यवेक्षक बनाए गए थे। एडीएम सिटी ने बताया कि टीजीटी एग्जाम परीक्षा संपन्न कराने के बाद कापियों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में इलाहाबाद भेजी जाएगी। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

वर्जन-

शहर में दो बड़े एग्जाम राजस्व निरीक्षक और टीजीटी का था। जिसके लिए शहर में टोटल 7फ् सेंटर बनाए गए थे। एग्जाम शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। एग्जाम में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।

बीएन सिंह, एडीएम सिटी