खिलाडि़यों ने 6000 कैंडल जला कर की पूजा, शहीदों के नाम जलाए गए 100 कैंडल

ALLAHABAD: धनतेरस पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के ग्राउंड की खिलाडि़यों ने पूजा की। शाम होते ही हाथ में कैंडल लेकर फुटबाल, हैंडबाल, क्रिकेट व थ्रो-बाल के प्लेयर्स मैदान पर पहुंचे। कॉलेज के अध्यक्ष रामेंदू राय की अगुवाई में ग्राउंड पर करीब 6000 कैंडल जलाए गए। कैंडल की रोशनी से पूरा ग्राउंड नहा उठा। इनमें से 100 कैंडल शहीदों के नाम जलाए गए। जल रही से ऐसा लग रहा था, मानों तारे आसमान से जमीं पर उतर आए हों। आकर्षक छटा के बीच खिलाड़ी पटाखे व फुलझडि़यां दागना शुरू किए तो नजारा और भी खूबसूरत हो गया। हवा में तैरती फुलझडि़यों की रोशनी मन को बरबस मोह रही थी। इस मौके पर रवींद्र मिश्र, विप्लव घोष, भास्कर शुक्ल, हसबीन अहमद, नवीन चौरसिया, शोएब कमाल, शैलेश मिश्र, सुनील कुमार, रजनीश, सुशील, शिव प्रताप, देवेंद्र पांडे आदि ने सभी को दीपावली की बधाई। अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य के विजय का पर्व है। यह पर्व हमें किसी भी परिस्थिति में सत्य के मार्ग से विचलित न होने की सीख देता है।