रामविलास, रामसुंदर, राबड़ी, प्रभुनाथ, रूडी और अखिलेश आज देंगे अग्निपरीक्षा

<रामविलास, रामसुंदर, राबड़ी, प्रभुनाथ, रूडी और अखिलेश आज देंगे अग्निपरीक्षा

PATNA :

PATNA : बिहार में पांचवें चरण का चुनाव दिलचस्प होना है। सात मई को सात लोकसभा एरिया में वोटर्स धुरंधर राजनेताओं को चुनेंगे या खारिज करेंगे, इस पर सब की निगाहें टिकी हैं। प्रचार का शोर भी अब थम चुका है।

हाजीपुर : यहां से नेशनल लेवल के नेता लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान चुनाव मैदान में हैं। जेडीयू के रामसुंदर दास उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रामविलास पासवान जैसे गुनगुना रहे हैं नरेन्द्र मोदी जी लगाएंगे बेड़ा पार। कांग्रेस के उम्मीदवार संजीव कुमार टोनी भरोसा है यादव-मुस्लिम समीकरण पर।

महाराजगंज : आरजेडी के दबंग नेता प्रभुनाथ सिंह की दहाड़ यहां गूंज रही है। इन्हें बीजेपी के जनार्दन सिंह और जेडीयू के मनोरंजन सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

सारण : यहां से आरजेडी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी खड़ी हैं। बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी और बिहार विधान परिषद् के उपसभापति सलीम परवेज जेडीयू के टिकट से मैदान में हैं। राबड़ी को बड़ी चुनौती मिल रही है।

उजियारपुर : यहां से जेडीयू की उम्मीदवार अश्वमेघ देवी मैदान में हैं, जबकि आरजेडी से आलोक मेहता और बीजेपी से नित्यानंद राय मैदान में हैं।

मुजफ्फरपुर : यहां कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह खड़े हैं, जबकि जेडीयू से विजेन्द्र चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने कैप्टन जयनारायण निषाद के बेटे अजय निषाद को मैदान में उतारा है।

शिवहर : इस चर्चित लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू ने साबिर अली को मैदान में उतारा था। साबिर दुखी होकर बीजेपी चले गए, तो शाहिद अली खां को वहां से खड़ा किया गया। बीजेपी की रमा देवी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। आरजेडी के अनवारुल हक यहां से लड़ रहे हैं।

सीतामढ़ी : जेडीयू से अर्जुन राय यहां से मैदान में हैं, तो आरजेडी से सीताराम यादव। रालोसपा के राम कुमार शर्मा यहां मैदान में है। रालोसपा को अपनी ताकत पर इसलिए गुमान है कि उसका बीजेपी से गठबंधन है।