आने वाले दिनों में मेरी किताबों के ऊपर फिल्में अधिक आएंगी। मैं उसी की तैयारी में जुटा हूं। उसको ध्यान में रख कर ही मैंने किताबों पर काम किया है। फिलहाल पटना आने के पीछे का एक मकसद अपनी बुक Revolution 2020 का प्रमोशन करना भी था। शुक्रवार को फेमस राइटर चेतन भगत ने आई नेक्स्ट से खास बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। चेतन आर्केड बिजनेस कॉलेज के कॅरियर सेमिनार को संबोधित करने के लिए पटना आए थे।

No shortcut to success

इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के बाद अब स्कूलों में भी सुसाइड केसेज बढ़ गए हैं। इसको लेकर चेतन ने कहा कि आज का यूथ मीडिया में आई सक्सेस स्टोरी को देख कर उसे शॉर्टकट तरीके से अचिव करना चाहता है। उसे इस पर भरोसा नहीं होता कि सक्सेस एक दिन में हासिल नहीं होती है। नतीजा होता है कि वे स्ट्रेस में चले जाते हैं। उसके बाद वे सुसाइड के रूप में एक्स्ट्रीम स्टेप ले लेते हैं। ऐसे लोगों को चेतन ने सलाह दी कि वे जीत के पहले हार की तैयारी कर लें।

खूब लगे ठहाके

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को निर्धारित समय 11 बजे जब चेतन भगत पहुंचे, तब 5 मिनट तक तालियां गूंजती रहीं। अपने पुराने अंदाज में चेतन ने भोजपुरी में ही बातें शुरू कीं। शुरुआत कुछ इस अंदाज में हुई- का हाल बा। एक बार फिर हम रऊआ लोगों के बीच में आ गइनी। बिहार के लड़की लोग त बहुत कमाल कर रहल बाड़ी। एगो सुंदर बिहारी लड़की मुंबई में हमार पड़ोसी बा। नाम बा- सोनाक्षी सिन्हा। इससे अधिक भोजपुरी मुझे नहीं आती। एक बार फिर ठहाका। इसके बाद सचिन के महाशतक की भी चर्चा होती है। पता चलता है कि पूरा नहीं हुआ। फिर धोनी की लाइफ पर आधारित एक स्लाइड शो दिखाया गया। इसमें उनके क्रिकेट शुरू करने से लेकर क्रिकेट वल्र्ड कप-2011 के फाइनल मैच में आखिरी बॉल पर सिक्स हिट करने को दिखाया जाता है।

क्या है Revolution 2020 में :

इस बुक में एक युवक के ऊपर बेस्ड लव, करप्शन और एम्बीशन की कहानी है। यह युवक वाराणसी का है, जो जर्नलिस्ट बनना चाहता है। आरती नाम की एक लड़की के साथ उसकी लव स्टोरी शुरू होती है। बाद में वह जर्नलिस्ट बनकर इंडिया में करप्शन को अपने नजरिए से देखता है। उसे मालूम चलता है कि इंडिया में बेरोजगार युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे वह निराश भी है। वहीं उसका एम्बीशन राघव बहल बनने का है।

छात्रों को बताए सक्सेस पाने के टिप्स

a। Setting a clear goal।

b। Reasons behind the goal।

c। Finding the group।

d। Detailed action plan।

e। Set back dealing mechanism।

f। Faith।

सक्सेस हो या फेलियर। दोनों का क्रेडिट गॉड को दें। ऐसा करने पर ना तो डिप्रेशन हावी होगा और ना ही इगो प्रॉब्लम होगी.