हरियाणा से परिजनों के पहुंचने के बाद हुआ पोस्टमार्टम, हार्टअटैक बताया गया मौत का कारण

PRAYAGRAJ: सेना से रिटायर्ड जवान राज कुमार सिंह का बुधवार रात कमरे में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। पुलिस की सूचना परिजन गुरुवार को यहां पहुंचे।

रसूलाबाद में रहता था किराए पर

पंजाब के अमृतसर निवासी राज कुमार सिंह तलवार पुत्र स्व। जयदेव सेना में सिपाही था। करीब सात साल पहले उसने बीआरएस ले लिया। इसके बाद शिवकुटी एरिया के रसूलाबाद में किराए पर रहने लगा। बहन शादी के बाद ससुराल हरियाणा के सेक्टर सात स्थित कर्नाल अरैना चली गई। मां भी उसके साथ ही रहती है। राज कुमार अविवाहित था। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बहन को सूचना दी। गुरुवार को हरियाणा से पति नरेंद्र अरोड़ा के साथ बहन रमा पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।