- गढे़वा से गंगा नदी पर बनेगा पुल

FATEHPUR : विधानसभा भगवंत नगर क्षेत्र में ग्राम दईता एवं भैरमपुर के मध्य लोन नदी पर 1.30 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने इसका शिलान्यास कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पर लोन नदी का पुल की आवश्यकता थी जिसका आज से काम शुरू हो गया है। दूसरा गंगा नदी पर गांव गढ़ेवा के सामने 70-80 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है।

इस पुल के बन जाने से कटरी के लोग सीधे कानपुर नगर जा आ सकेंगे, यह पुल इस क्षेत्र की आर्थिक तरक्की का रास्ता बनेगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जालबिछ रहा है। लाल कुंआ से ऊंचगांव मार्ग की सड़क चौड़ी बन रही है। शीघ्र ही बक्सर से सुमेरपुर बिहार होकर लखनऊ तक जाने वाला मार्ग भी चौड़ा किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि आम जनता को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले। मेरा भी प्रयास रहता कि मेरे पास से कोई गरीब- कमजोर निराश होकर न लौटे।

अध्यक्षता कर रहे सपा विधानसभा भगवंत नगर क्षेत्र के अध्यक्ष फूलचंद्र पासवान ने आए हुये लोगो का आभार व्यक्त किया। संचालान भगवती सिंह ने किया। इस मौके पर बीके शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, निर्भय लाला, धर्मेंद्र यादव, प्रधान आशा देवी, उदयराज यादव, निर्भय सिंह, ¨रकू आदि मौजूद रहे।

ठीक से सर्वे न करने वाले लेखपालों पर होगी कार्रवाई

शिलांयास समारोह पर विधायक कुलदीप सिंह ने 700 लोगो को सूखा राहत की आर्थिक सहायता की चेके वितरित की। इसमें ग्राम दइता के 143, रावतपुर के 126, कुकरी के 172, महराजपुर के 226 किसानों को 8 लाख 47 हजार की चेके वितरित की। उन्होने एसडीएम से कहा कि ठीक से सर्वे न करने वाले लेखपालों को ¨चहित करे। दोषी लेखपालों को उन्नाव जिले में नौकरी करने का हक नहीं है। उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मृतुंजय राम एवं तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।