- बजट में स्वच्छता मिशन के लिए बना अलग मद

- शहर में स्वच्छता मिशन के नाम पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए

- रूके हुए विकास कार्यो को लेकर हो सकता है हंगामा

GORAKHPUR: नगर निगम अब शहर को चमकाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पुरा करने के लिए नगर निगम भी जुट गया है। इसलिए तो नगर निगम ने अपने वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट में 'स्वच्छ भारत मिशन अनुदान मद' का निर्माण कर दिया है, वहीं अमृत मिशन अनुदान का भी निर्माण किया है। यह निर्णय सोमवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की 18वीं बैठक में लिया गया। मीटिंग में यह निर्णय भी लिया गया कि भारत स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय के निर्माण होने के बाद भी नगर निगम ने अपने खुद के ही मद से शौचालय निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की है। मीटिंग की अध्यक्षता मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने की। बैठक में उप सभापति मनु जायसवाल और नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी भी उपस्थित रहे।

एक रुपए में पीजिए आरो वॉटर

नगर निगम की कार्यकारिणी ने जीडीए के तर्ज पर शहर वासियों को आरो पानी देने जा रहा है, लेकिन दोनों में अंतर यह है कि जीडीए फ्री में दो कॉलोनियों में उपलब्ध कराएगा, वहीं नगर निगम ने इसे एक रुपए प्रति लीटर बेचने निर्णय लिया है। जलकल द्वारा एक आरो प्लांट लगाया जाएगा। जिसमें जलकल द्वारा जारी कार्ड या एक रुपए का सिक्का डालने पर एक लीटर पानी मिल जाएगा। कार्यकारिणी ने यह भी निर्णय लिया कि यह आरो प्लांट नगर निगम द्वारा कर करके लगाया जाएगा।

बैठक से गायब जलकल जीएम

जलकल जीएम किसी की नहीं सुनते हैं, इसलिए तो नगर निगम की सबसे प्रमुख बैठक बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक से गायब रहते हैं। कुछ इसी तरह से सोमवार को होने वाले कार्यकारिणी की बैठक से गायब रहे। बैठक शुरू होते ही कार्यकारिणी सदस्यों ने जलकल जीएम के अनुपस्थित होने के बारे में नगर निगम से पूछा, जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि बैठक की सूचना तो दी गई थी, लेकिन क्यों आए नहीं इसकी जानकारी नहीं है। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था वह बीमार हैं। उनकी अनुपस्थित होने पर पार्षदों ने मेयर और उपसभापति के आदेश निंदा प्रस्ताव पास किया।

इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृत

- रोड कटिंग के लिए परमिशन लेने के लिए नक्शा भी लगाना होगा और कटिंग की लंबाई और चौड़ाई का विवरण देना होगा। अतिरिक्त कटिंग करने पर पेनाल्टी चार्ज लगाया जाएगा।

- नगर निगम के 2016-17 जिसमें अनुमानित कुल आय 24622.40 लाख और 26597.05 लाख व्यय के बजट को स्वीकृत दी

- शहर के 20 वार्डो में शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

- इन वार्डो के घरों को भी देना होगा चार्ज

- सार्वजनिक व मार्केट वाले स्थानों पर महिलाओं के लिए और आधुनिक शुलभ शौचायल का होगा निर्माण

- पार्षद वरीयता निधि बढ़ी अब भीतरी वार्ड 21 लाख रुपए और बाहरी वार्डो को 26 लाख रुपए होगा।

- राजेंद्र नगर में शुभम स्टेशनर्स से विजय वर्मा के आवास तक मार्ग का नामकरण पं। समरपति त्रिपाठी के नाम पर नामकरण किया गया।

- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मैरेज हाल, नर्सिग होम, शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर कर निर्धारण सर्किलवार दर से किया जाए।

- नगर निगम के शहर में जहां-जहां भी दुकानें हैं वहां पर नगर निगम से आंवटित दुकानदार का नाम, दुकान की साइज, एलॉटमेंट की तिथि और किराया विवरण दर्शाने वाले बोर्ड लगाए जाए।

- पॉलिथीन के लिए जारी शासनादेश का कड़ाई से पालन कराया जाए।

- नगर निगम द्वारा पांच हेक्टेयर जमीन पर वृक्षारोपण कराएगा।

- सड़कों के किनारे ठेले के पास डस्टबिन व पेयजल की व्यवस्था करने हेतु आदेश का पालन कराना।

- जिन वार्डो में वाटर सप्लाई नहीं है, वहां तीन-तीन हैंडपंप रिबोर कराना और जिन वा‌र्ड्स में पाइन लाइन हैं वहां दो हैंडपंप रिबोर कराना।