मेरी वाना मेकर ग‌र्ल्स इंटर कालेज में 62वीं जनपदीय कला प्रतियोगिता का आयोजन

ALLAHABAD: मेरी वाना मेकर ग‌र्ल्स इंटर कलेज में गुरुवार को 62वीं जनपदीय कला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाओं ने खूब उड़ान भरी। उन्होंने विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रों में रंग भरे। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

50 स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल

प्रतियोगिता में जिले के 50 स्कूलों के बच्चों ने पार्टीसिपेट किया। सीनियर वर्ग में 60 व जूनियर वर्ग में 65 स्टूडेंट्स शामिल रहे। चीफ गेस्ट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए जीवन में रंगों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डीआईओएस द्वितीय मो। रफीक अहमद, सहायक डीआईओएस गोविंद राम, प्रिंसिपल सुभा वाशिंगटन आदि मौजूद रहे।

बच्चों को दिए मिट्टी के दीपक

श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को प्रिंसिपल रविन्दर बिरदी ने सभी स्टूडेंट्स को मिट्टी के दीपक बांटे। इस अवसर पर स्कूल की एक्टीविटी इंचार्ज प्रतिभा शुक्ला, कृतिका चंदेल, प्रिया यादव आदि मौजूद रहे।

रंगोली प्रतियोगिता हुई

श्री नारायणी आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कालेज में गुरूवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग में किया गया। प्रबंधक भगवान पाण्डेय एवं प्रिंसिपल विभा मिश्रा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।