PATNA: पटना में अपराध का ग्राफ थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक घटना पुलिस का सिरदर्द बढ़ा रही है। अपहरण और हत्या के साथ कई बड़ी घटना कर बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। डॉक्टर के बेटे के मर्डर के साथ अन्य कई घटनाओं में पुलिस अभी उलझी ही थी कि सोमवार को दिन दहाड़े नौबतपुर में बदमाशों ने एक किसान को गोलियों से भून दिया। घटना के पीछे आपसी प्रतिशोध बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस तह तक पहुंचने में जुटी है।

 

वारदात से फैल गई सनसनी

पटना के नौबतपुर में दिन दहाड़े हुई भुवनेश्र की हत्या से सुरक्षा पर सवाल है। बताया जाता है कि घटना आपसी प्रतिशोध में नौबतपुर थाना के प्रखंड कार्यालय के पास हुई है। इस घटना के बाद आस पास एरिया में सनसनी फैल गई। यह पहली घटना नहीं है इसके पूर्व में भी इस एरिया में कई घटना हो चुकी है। पूर्व में अभरनचक गांव के ही किसान अंजय सिंह की हत्या गुलाम सिंह गिरोह ने कर दिया था। इस हत्या में कुख्यात मनोज सिंह के सहयोगी रहे विजय सिंह का नाम सामने आ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी कोई क्लू नहीं मिला है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है।


रुपए के लेन-देन का विवाद

सूत्रों का कहना है कि पूर्व में एरिया के किसान अंजय सिंह की हत्या गुलाब गिरोह ने कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि अजय सिंह का, भुनेश्वर राम से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि अजय सिंह की हत्या में भुनेश्वर राम लाइनर की भूमिका अदा किया था। इसी के प्रतिशोध में विजय सिंह गिरोह ने भुनेश्वर राम की हत्या कर बदला लिया हैं। विजय सिंह ,पूर्व में कुख्यात मनोज सिंह गिरोह का सदस्य रहा है। पटना एसएसपी मनु महाराज ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

अनसेफ हो रहा नौबतपुर एरिया

नौबतपुर एरिया अपराधियों की सक्रियता से अनसेफ होता जा रहा है। क्रिमिनल काफी एक्टिव हैं और पुलिस उनके आगे कमजोर पड़ती दिख रही है। सूत्रों का कहना है कि बदमाश इस तरह एक्टिव हो गए हैं कि वह अब बाजार में खुलेआम अपना दबदबा कायम रखने के लिए अपराध कर रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े भुवनेश्वर राम की हत्या भी अपराधियों की सक्रियता का परिणाम है। प्रखंड मुख्यालय के पास बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करना आसान नहीं है, लेकिन बदमाशों के आगे सूबे की पुलिस बौनी होती दिख रही है।