- दो दिन पहले ही बहन की ससुराल से लापता हुआ था युवक

FATEHPUR: कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव में सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से गिरकर ब्ख् वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक कुछ दिन पहले ही अपने बहन की ससुराल आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

खागा-किशुनपुर मार्ग में सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से गिरकर मौत का शिकार हुए युवक के बारे में ग्रामीणों का कहना था दो दिन से वह गांव के आस-पास ही घूमता था। त्रिलोचनपुर निवासी भोला तिवारी ने मृतक की पहचान विवेक कुमार (ब्ख्)- सिंहपुर, बांदा के रूप में करते हुए उसके बहन, बहनोई जो रामपुर, किशुनपुर गांव में रहते हैं उन्हे सूचना दी। गमजदा बहन मुन्नी देवी व बहनोई सुरेश दत्त अग्निहोत्री का कहना था मृतक के पास 7-8 बीघे खेती है। जिसमे नुकसान के चलते उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। बीते कई दिनों से वह इधर-उधर भटक रहा था। दो दिन पहले तक वह उनके पास ही रहा। अचानक बिना कुछ बताए घर से चला गया। गुरुवार सूचना मिली कि विवेक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी का कहना था मृतक के बडे़ भाई को सूचना दी गई है। जो भी तहरीर परिजनों द्वारा दी जाएगी। उसमे आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।