श्रद्धांजली देने के लिए बुझा दी गयी थीं लाइट्स
शुक्रवार को पेरिस में हुए आतंकी हमलों में मरने वाले 132 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर की सारी बततियां बुझा कर उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी गयी थी। हालाकि फ्रांस के प्रति सर्मथन दिखाते हुए अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी कई फेमस बिल्डिंग पर फ्रांस के झंडे के रंग की लाइट्स को जलायी गयी थीं। साथ ही ऐसा आतंकवाद के खिलाफ दुनिया में भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता दिखाने के लिए भी किया गया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर उसी जगह बना है जहां अमेरिका में 9 11 का हादसा हुआ था। 

Eiffel Tower

फिर जगमगायी फ्रांसिसी तिरंगे के रंगों वाली रौशनी
अब एक बार फिर एफिल टॉवर को खोल दिया गया है। साथ ही पेरिस हमलों के पीड़ितों के सम्मान में एफिल टॉवर को फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे के लाल, सफेद और नीले रंग से सजा कर रोशन किया गया है। एफिल टावर के संचालक ने बताया कि प्रसिद्ध टॉवर को दुनिया भर के स्मारकों की तर्ज पर फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों - नीले, लाल और सफेद की रोशनी में जगमगाया जाएगा। पेरिस हमले के बाद दुनिया भर के स्मारकों को फ्रांस के तिरंगे के रंग में रोशनी से जगमगाया गया था।

Eiffel Tower

हजारों लोग हर दिन आते हैं एफिल टॉवर पर
फ्रांस की शान कहे जाने वाले एफिल टॉवर को देखने के लिए दुनिया भर से लोगों का तांता लगा रहता है। हर दिन 15,000 से 20,000 से लोग एफिल टावर घूमने आते हैं. शुक्रवार को हुए हादसे के बाद इसे अगले नोटिस तक बंद कर दिया गया था। लेकिन अब टॉवर पुन: खोल दिया गया है और इसे अगली तीन शामों तक फ्रांसिसी तिरंगे की रंगीन रोशनी में जगमगाया जाएगा।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk