KAKARAHI: उरुआ थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर निवासी किसान ने बुधवार को खेत में ही मैलाथियान की गोली निगल ली। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सदमे में खा ली गोली

गांव निवासी श्रवण सिंह (38) खेत में गेहूं की फसल कटवा रहे थे। कम पैदावार देख चिंतित हो गए। वहां पड़ी मैलाथियान की गोली निगल लिए। हालत बिगड़ी तो लोगों को जानकारी हुई। तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर वाले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण का एक बेटा और एक बेटी है। मौत से घर में कोहराम मचा है।

हाईमास्ट पोल टूटकर ठेले पर गिरा, एक घायल

<उरुआ थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर निवासी किसान ने बुधवार को खेत में ही मैलाथियान की गोली निगल ली। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सदमे में खा ली गोली

गांव निवासी श्रवण सिंह (फ्8) खेत में गेहूं की फसल कटवा रहे थे। कम पैदावार देख चिंतित हो गए। वहां पड़ी मैलाथियान की गोली निगल लिए। हालत बिगड़ी तो लोगों को जानकारी हुई। तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर वाले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण का एक बेटा और एक बेटी है। मौत से घर में कोहराम मचा है।

हाईमास्ट पोल टूटकर ठेले पर गिरा, एक घायल

CAMPIERGANJ:CAMPIERGANJ: कैम्पियरगंज उत्तरी रेलवे गेट के पश्चिम रोड के किनारे लगा हाईमास्ट पोल बुधवार को अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। रोड पर पोल के गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। ठेला चलाने वाले वसंतपुर निवासी रामबेलास इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगी है। ठेला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जेई बख्तियार अहमद ने बताया कि पोल हटवा दिया गया है। हाईमास्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। ग्राम प्रधान राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि वे जल्द से जल्द इसे ठीक करा देंगे।