गर्मी से बचने के लिए नहाते हैं गौमूत्र से

अफ्रीका के साउथ सूडान में रहने वाली मुदांरी जनजाति अपने आप मे अनोखी है। वजह है इस जाति का रहन सहन जो पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन लोगों की जीवनरेखा पूरी तरह से पशुओं पर टिकी हुई है। आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि ये लोग भीषण गर्मी से शरीर को बचाने के लिए रोजाना गौमूत्र से नहाते हैं। मच्छरों से बचने के लिए ये लोग गोबर के कंडे की राख को शरीर पर लगाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि गौमूत्र लगाने से वह बीमारियों से बचे रहते हैं।

यहां गौमूत्र से नहाते हैं लोग

बंदूक से करते हैं अपनी गायों की रक्षा

गाय से मिलने वाली किसी भी चीज को ये बर्बाद नहीं करते। गाय और भैंस यहां के लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम भी है। यहां तक कि शादी-ब्याह में दहेज के रूप में भी गाय को ही दिया जाता है। यहां के लोग रात को अपनी गायों के साथ ही सोते हैं। आपनी गाय की रक्षा के लिए ये किसी सैनिक की तरह बंदूक लेकर हमेशा मुस्तैद रहते हैं। ये गाय को अपने परिवार और समुदाय का हिस्सा मानते हैं। गौमूत्र को यहां के लोग नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह प्रयोग करते हैं।

यहां गौमूत्र से नहाते हैं लोग

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk