व्यापारियों के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय

ALLAHABAD: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इलाहाबाद की बैठक मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। इसमें इलाहाबाद संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी।

बैठक में पिछले एक वर्ष में बनाए गए सदस्यों की चर्चा की गई। आगामी सत्र में कैसे और व्यापारियों को साथ जोड़ा जाए, इस पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री योगेश गोयल द्वारा सिविल लाइंस, राजापुर, कटरा, नैनी, मुट्ठीगंज में संगठन की बनाई गई इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। नौ जून को संगठन द्वारा दोपहर में एक बजे स्वरूपरानी हॉस्पिटल परिसर एवं सिविल लाइंस बस अड्डे पर करीब तीन से पांच हजार लोगों को शर्बत वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आशीष गुप्ता, योगेश गोयल, आशुतोष जैन, रमन गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, अनुज अग्रवाल, महेंद्र गोयल, अजय गुप्ता, प्रदीप तिवारी, पियूष अग्रवाल, शैलेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।