किसने किया है दावा
स्पेस रिसर्च की एक वेबसाइट के मेंबर का दावा है कि, उसने मंगल ग्रह पर एक हवा में तैरते चम्मच को देखा है। यह चम्मच स्टोन का बना है और चट्टानों के आसपास ही तैरता दिखाई दे रहा है। इस मेंबर का कहना है कि, यह तस्वीर नासा के क्यूरिसिटी रोवर द्वारा ली गई है। वैसे यह चम्मच जैसी दिखने वाली आकृति क्या है, इसके बारे में साइंटिस्टों ने कुछ बताया नहीं है। लेकिन उन्होंने अभी इस बात की पुष्टि भी नहीं की।

क्या यह सिर्फ एक वहम

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि, यह हमारे दिमाग का एक वहम होता है। जब हम किसी अनजान जगह पर जाते हैं तो वहां नजर आने वाली कुछ चीजें हमें इस तरह दिखती हैं जिन्हें हम अक्सर देखा करते हैं। इन एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि इंसान की आंख उन चीजों को पहले पहचान लेती हैं जो आसानी से नजर आती हैं। ऐसे में जब हम मंगल ग्रह के रहस्यों के बारे में पता करते हैं, तो वहां दिखाई देने वाली चट्टानें और छोटे-छोटे पत्थर एक आकृति के रूप में ढल जाते हैं।

क्या-क्या मिला लाल ग्रह पर

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी मंगल पर कई अजब-गजब आकृति देखने के दावे किए जा चुके हैं। इसमें कभी मुर्दो का दफनाने वाला कॉफिन, तो कभी चट्टानों पर चढ़ता केकड़ा। यही नहीं पिरामिड तो बहुत बार नजर आए हैं। सबसे रहस्यमयी आकृति तो वह थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की खोपड़ी लाल ग्रह पर दिखाई दी। अब खैर इन सबके पीछे क्या रहस्य है, इसकी जांच में वैज्ञानिकों की टीम तो जुटी पड़ी है।

Courtesy : dailymail.co.uk

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk