-मूलरूप से पटना निवासी थी छात्रा, एमजी हॉस्टल में डेढ़ महीने से रह रही थी

-फोन पर ब्वॉयफ्रैंड से झगड़ा हुआ था, कुंडे पर दुपट्टे के सहारे शव लटका मिला

KANPUR : सिविल लाइन्स में बुधवार को एमजी हॉस्टल में एक बीएड छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सहेली उसको बुलाने के लिए रूम पर गई। तब उसकी मौत का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को जानकारी दी तो दिल्ली से उसका भाई शव लेने के लिए शहर आया। देर शाम वह शव लेकर दिल्ली चला गया।

डीजी कालेज में एडमिश्ान लिया था।

मूलरूप से पटना लखी सराय निवासी विद्या सागर किसान है। परिवार में पत्नी प्रमिला, बेटा आनंद और चार बेटियां है। जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है, तीन बेटियां कृति (23), श्रुति व प्रीति पढ़ाई कर रही थी। तीनों बहने दिल्ली में भाई आनंद के साथ रहती थी। आनंद बैंक मैनेजर है। कृति ने करीब डेढ़ महीने पहले डीजी कालेज में बीएड में एडमिशन लिया था। उसने एमजी कालेज में रूम लिया था। उसकी रूम पार्टनर सपना के मुताबिक बुधवार को हॉस्टल में स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम चल रहा था। उसने कृति से प्रोग्राम में चलने के लिए कहा था, लेकिन कृति ने फोन पर ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के चलते मना कर दिया। जब कृति प्रोग्राम में नहीं गई तो सपना उसको रूम पर बुलाने गई। वहां पर कृति का शव को कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटका था। उसकी मौत से हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

नौबस्ता में विवाहिता ने खुदकुशी की

नौबस्ता में बुधवार रात कोमल प्रजापति (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह यशोदानगर निवासी रामू प्रजापति की पत्नी थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। उसका फतेहपुर में मायका है। इलाकाई लोगों के मुताबिक बुधवार खाने को लेकर कोमल का रामू से झगड़ा हुआ था। जिसके गुस्से में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को जानकारी दे दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर परिजन कोई आरोप लगाते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।