लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने विरोध पर सो रही बच्ची पर चलाई थी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

PRAYAGRAJ: बदमाश घर में लूट के इरादे से घुसे थे। पहचान छिपाने के लिए सभी ने कपड़े से चेहरे को बांध रखा था। वह जैसे घर के अंदर एक दरवाजे को खोले कि सो रहे लोगों की नींद टूट गई। नींद से उठे घर लोग बदमाशों का विरोध करने लगे। विरोध देख बदमाशों ने गोली चला दी। गोली बेड पर सो रही पांच वर्ष की बच्ची आफिया को जा लगी। बच्ची की चीख सुन परिवार वाले बदमाशों को छोड़ उसकी तरफ दौड़ पड़े। बदमाश मौके का लाभ उठाते हुए भाग निकले। परिजन बच्ची को शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात होलागढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर अकबर गांव की है।

नकाबपोश थे सभी बदमाश

सुल्तानपुर अकबर गांव निवासी लईक खान स्थानीय बाजार में किराने की दुकान चलाते हैं। बताते हैं कि रात करीब 12 बजे तीस से चार की संख्या में कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। घर के अंदर स्थित कमरे में का दरवाजा वे खोल रहे थे कि लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने बदमाशों का विरोध शुरू कर दिया। इस पर एक बदमाश ने कमरे में बिस्तर पर सो रही बच्ची आफिया को गाली मार दी। गोली लगते ही वह चीख पड़ी, परिजन उसे लेकर शहर पहुंये। यहां जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिए। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि बच्ची को मारी गई गोली पिस्टल की थी। कूल्हे में लगी गोली पीठ में गर्दन के पास जा कर फंस गई थी।