ALLAHABAD: सिविल लाइंस एरिया स्थित एक रेस्टोरेंट के किचन में गुरुवार दोपहर अचानक आग से हड़कंप मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

लीक कर रहा था गैस सिलेंडर

लोक सेवा आयोग के पास अमित सोनकर का 0532 नामक रेस्टोरेंट है। दोपहर में अचानक सिलेंडर में लीकेज से किचेन में आग लग गई। इससे कर्मचारी व रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। दशहत में लोग रेस्टोरेंट से बाहर भागने लगे। खबर मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।