- 'आई नेक्स्ट द नॉलेज क्वेस्ट' में छात्रों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

- आई नेक्स्ट की देखरेख में पांच जगहों पर आयोजित हुआ एग्जाम

LUCKNOW: रामेन्द्र कुमार सिंह और इंद्रा नागर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें पता चला कि उन्हेंसबसे अधिक मा‌र्क्स मिले हैं। आई नेक्स्ट की देखरेख में बुधवार को आयोजित हुई 'आई नेक्स्ट द नॉलेज क्वेस्ट' में अधिक अंक हासिल करने वाले इन छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिए गए।

30 मिनट में हल करने थे 50 सवाल

इस नॉलेज क्वेस्ट में अभ्यर्थियों से 50 सवाल पूछे गए थे, जबकि इसके जवाब देने के लिए उनके पास 30 मिनट का समय था। कुछ छात्रों ने 15 मिनट में ही आंसर शीट जमा करा दी। विभिन्न कोचिंग इंस्ट्ीट्यूटस में आयोजित इन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्टूडेंट्स का ही फायदा

दिशा कोचिंग इंस्टीट्यूट के वीके त्रिवेदी, रेस आईएएस के राजेश शुक्ला, विशाल क्लासेज के विशाल सक्सेना ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का ही फायदा होता है। खासतौर से जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कर है, उनका रिवीजन हो जाता है। वहीं, बालाजी क्लासेज के अजय दुबे ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम होते रहने चाहिए। रेस में आयोजित इस क्वेस्ट में शशांक सिंह प्रथम, शशिधर मिश्रा सेकेंड और मिथिलेश कुमार यादव थर्ड रहे।

शशांक ने मारी बाजी

विशाल क्लासेज में शशांक ने बाजी मारी। आरुषी श्रीवास्तव ने सेकेंड और आयुष श्रीवास्तव ने थर्ड प्लेस हासिल की। वहीं, दिशा कोचिंग में रामेन्द्र सिंह ने सबसे अधिक अंक हासिल कर अव्वल रहे। पुष्पेन्द्र सिह और अंकित कुमार सिंह क्रमश: सेकेंड और थर्ड पर रहे। इसके अलावा बालाजी कोचिंग आलमबाग शाखा में गोमती त्रिपाठी ने सभी को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया। अमित को सेकेंड और मनीष कुमार श्रीवास्तव को थर्ड प्लेस मिली। वहीं, बालाजी कोचिंग इंदिरा नगर के शुभम गुप्ता, महेन्द्र प्रताप और अनुज पाण्डेय क्रमश: फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड रहे।