कहीं फर्जी रैकेट से तो नहीं जुड़े

विवि में इन दिनों फर्जी रैकेट मामले को लेकर चर्चा का माहौल गरम है। अब लिस्ट के सामने आने पर चर्चाओं को बाजार गर्म है। इस लिस्ट में जिन 24 बाबुओं के नाम हैं, उनको शक की निगाह से देखा जा रहा है। वहीं, विवि के बड़े अधिकारियों को इस मामले की जानकारी नहीं है। इस लिस्ट को इसलिए भी संदेहास्पद नजर से देखा जा रहा है क्योंकि यह सादा कागज पर आई है।

कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

लिस्ट के सामने आने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है। उन्हें अपने ऊपर जांच की आंच आने का डर सता रहा है। लिस्ट को देखकर कर्मचारी संगठन ने नाराजगी जताई है। कर्मचारी संगठन के महामंत्री अरविंद गुप्ता का कहना है कि इस लिस्ट पर किसी भी अधिकारी के सिग्नेचर नहीं हैं। यह कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास है।

National News inextlive from India News Desk