ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
1- बुर्ज खलीफा, दुबई
828 मीटर ऊंची यह इमारत दुबई में बनी है। इसमें कुल 160 मंजिल हैं। इस इमारत को बनाने में 1.5 बिलिन डॉलर खर्च हुए हैं। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। यह इमारत विश्व के सबसे महंगे निर्माणों में से एक है।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
2- हीथ्रो टर्मिनल 2, लंदन
लंदन में बने हीथ्रो एयरपोर्ट टर्मिनल 2 को क्वींस टर्मिनल भी कहा जाता है। तकनीति और कला के इस शानदार टर्मिनल को बनाने में 3.4 बिलियन डॉलर खर्च हुए। हीथ्रो की पहली बिल्डिंग को 1995 में यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। क्वीन एलीजाबेथ द्वतीय के द्वारा जून 2014 में इसका शुभारंभ किया था।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
3- ओकलैंड बे ब्रिज, सेन फ्रेंसिसको
यूएस के सेन फ्रेंसिसको में बना ओकलैंड बे ब्रिज दुनिया के सबसे महंगे पुल निर्माण में शामिल है। इसे बनाने में 6.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया था। यह अभी तक का सबसे महंगा पुल निर्माण है। इंजीनियर्स ने दावा किया है कि आने वाले 1500 सालों तक इस पुल को कोई भी नुकसान नही होगा।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
4- लार्ज हड्रोन कोलीडर, फ्रांस और स्विटजरलैंड
फ्रांस और स्विटजरलैंड के बॉर्डर पर बना यह अभी तक का सबसे महंगा और सबसे नायाब निमार्ण है। 27 किलोमीटर लंबे हड्रोन कोलीडर को जमीन के बहुत नीचे बनाया गया है। इसके निमार्ण में 5.8 बिलियन डॉलर का खर्च आया। यह फिजिक्स की बिग बैंग थ्यूरी को जानने के लिए बनाया गया था। जिसमें ब्रम्हांड की उतप्ति का रहस्य छुपा हुआ है।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
5- क्रासरेल लंदन
क्रास रेल यूरोप में बना बड़ा कंस्ट्रेक्शन प्रोजेक्ट है। इसे लंदन और हीथ्रो एयरपोर्ट के बीच में उन्हें जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसके बनने में कुल 21.6 बिलियन की लागत आ रही है। यह अभी भी निमार्णधीन है।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
6- इंटरनेशनल एयरपोर्ट हांगकांग
हांगकांग में बना यह सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां से 190 देशों में उड़ने वाली 100 उड़ानों को नियंत्रित किया जाता है। इसे बनाने में 29बिलियन डॉलर का खर्च आया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो गेटवे भी है।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
7- हिंकली प्वाइंट सी न्यूक्लियर पावर स्टेशन, इंग्लैंड
ब्रिटिश सरकार ने इस पावर प्रोजेक्ट को पास किया है। यह न्यूक्लियर पावर स्टेशन 3200 एमडब्लूई न्यूक्लियर पावर सटेशन के साथ दो यूरोपियन प्रेशराइज्ड रियेक्टर के साथ इंग्लैंड के आसपास बनेगा। इसे बनाने में 35 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। 2020 तक यह एनर्जी देना भी शुरु कर सकता है।
ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
8- गारगन लिक्वीफाइड नेचुरल गैस प्लांट, आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया के समंदर में शेवरन नाम की कंपनी ने आस्ट्रेलिया के नार्थवेस्ट कोस्ट में एक आईलैंड पर गारगान गैस प्लांट बना है। यह प्लांट 15 मिलियन टन गैस कैपेसिटी रखता है। कंपनी मार्च 2016 से प्रोडेक्शन का काम शुरु कर देगी। यह प्लांट साठ सालों तक चलेगा। इस प्लांट को बनाने में 54 बिलियन डॉलर का खर्च आया है।

ब्रम्‍हांड में ये 8 हैं अभी तक के सबसे महंगे निर्माण
9- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन
अंतरिक्ष में बना इंटरनेशल स्पेस स्टेशन अभी तक के सबसे महंगे निमार्णों में से एक है। इसे बनाने में 110 बिलियन डॉलर का खर्च आया। यह एक फुटबॉल के मैछान जितना बड़ा है। यह एक सैटेलाइट है। यह पृथ्वी के चारो ओर चक्कर लगाता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk