- गली-गली में कूड़ा उठाने के लिए मिनी टेंपो को भेजा जाएगा

-17 वार्डो में सफाई कर्मचारी कूड़ा व नालियां साफ करते थे

HARIDWAR (JNN) : हरिद्वारवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब संकरी गलियों में भी कूड़ा आसानी से उठ सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने पांच मिनी टेंपो खरीदे हैं। इनमें गली-गली में कूड़ा उठाने के लिए मिनी टेंपो को भेजा जाएगा, जिसमें लोग भी उसमें कूड़ा डाल सकेंगे।

संकरी गलियों में नहीं जा पाते वाहन

हरिद्वार नगर निगम के तीस वार्ड है, जिसमें से तेरह वार्डो में साफ-सफाई की जिम्मेदारी केआरएल कंपनी की है। जबकि क्7 वार्डो में नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा व नालियां साफ करते हैं। शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम के पास टै्रक्टर एवं लोडर समेत बाइस वाहन हैं, जिनकी सहायता से कूड़ा एकत्र किया जाता है। इस दौरान ज्वालापुर, बड़ा बाजार, पूसा घाट आदि क्षेत्र में कई संकरी गलियां हैं, जहां टै्रक्टर नहीं जा पाते थे। यहां से रेहड़ी से कूड़ा एकत्रित करना पड़ता था। इससे अधिकांश गलियां अपेक्षा के सापेक्ष साफ नहीं हो पाती थी। कई कई दिन कूड़ा घराें व नालियों में ही पड़ा रहता था।

निगम ने खरीदा पांच टेंपो

अब शासन के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार ने पांच नए मिनी टेंपो खरीदे हैं। इन मिनी टेंपो से संकरी गलियों से कूड़ा एकत्रित किया जायेगा, जिसमें लोग भी कूड़ा डाल सकेंगे। इससे कूड़ा भी इधर-उधर नहीं फैल सकेगा। गलियां भी साफ-सुथरी रहेगी। नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर बलराम ने बताया कि मिनी टेंपो को संकरी गलियों में भेजा जाएगा। यहां से गंदगी व कूड़े को मिनी टेंपो में भरा जाएगा। जल्द ही मिनी टेंपों को साफ-सफाई में प्रयोग में लाया जायेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है।

----------

खुले में रखे गये हैं टेंपो

नगर निगम ने पांच मिनी टेंपो तो खरीद लिये, लेकिन उनके रखरखाव के इंतजाम नहीं किये गये। हाल यह है कि पांच मिनी टेंपो को नगर निगम परिसर स्थित वर्कशॉप में खुले आसमान के नीचे रखा गया है। रविवार को बारिश में भी वाहन भीगते रहे।

फोटो.ख्-