-गर्लफ्रेंड की वजह से युवक ने छोड़ दी दुनिया

-बसंत विहार थाना के बल्लीवाला की घटना

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : गर्लफ्रेंड को पाने में नाकाम पांच बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बल्लीवाला में हुई इस घटना के बाद से मृतक के परिवार के साथ ही आसपास दुख का माहौल है।

तोड़ चुका था दम

बसंत विहार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बल्लीवाला निवासी स्व। सत्यपाल शर्मा का ख्ब् वर्षीय बेटा सत्यकांत डीएवी कॉलेज में बीकॉम फाइल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। ट्यूजडे दोपहर परिवार के सभी सदस्य बाहर चले गए। शाम को वापस लौटे तो सत्यकांत फंदे पर लटका मिला। यह देखते ही उसकी बहनों की चीख निकल गई। जब तक नीचे उतरा गया उसने दम तोड़ दिया था। मौके पर मिले चार पेज के सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड को नहीं पाने के बाद जान देने की बात साने आ रही है। बसंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।