-कोचिंग के बिजनेस में बहुत जल्दी आगे बढ़ने लगा अभिषेक, पहले से धाक जमाए 'राजाओं' को ये है 'नापसंद'

-दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की पड़ताल में खुलासा, 'राजाओं' के इशारे पर शूटर्स ने अभिषेक को मारी गोली

द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र:

कोचिंग ओनर और फिजिक्स टीचर अभिषेक दिबोलिया पर हुए जानलेवा हमले के पीछे का सबसे बड़ा 'सच' दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट आपको बता रहा है। कोचिंग मंडी से जुड़े कुछ मामलों की पड़ताल करने के बाद एक खुफिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि काकादेव कोचिंग मंडी में जो टीचर पढ़ाते-पढ़ाते अपनी कोचिंग खोलने की कोशिश करता है उसकी जिंदगी 'संकट' में पड़ जाती है। क्योंकि यहां कई दशकों से कोचिंग मंडी के 'राजा' के रूप में राज कर रहे कोचिंग संचालकों को ये पसंद नहीं है। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की पड़ताल के दौरान एक खुफिया तंत्र से जुड़े अधिकारी ने बताया कि अभिषेक पर हुए जानलेवा हमले में एक कोचिंग संचालक का नाम सामने आया है। परिजनों ने कोचिंग प्रतिस्पर्धा में संचालक पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कोचिंग संचालक के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस उनकी पत्नी को हिरासत में लिया तो उसने खुद पुलिस से संपर्क कर खुद को बेकसूर बताया।

इनको नहीं है ये पसंद

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट को एक बड़े कोचिंग संचालक ने बताया कि काकादेव में कई दशकों पुराने मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग का दबदबा है। इन लोगों के यहां पढ़ाने वाले टीचर धीरे-धीरे अपनी धाक जमाते हैं और खुद का बिजनेस 'स्टैब्लिश' कर लेते हैं। जिसके बाद ये उन मठाधीशों को पसंद नहीं आता है। खुद इंटैलिजेंस की रिपोर्ट भी इस बात से इंकार नहीं करती है कि कोचिंग के 'खेल' में रंजिश बहुत जल्दी हो जाती है। यही वजह है कि यहां जानलेवा हमले का 'खेल' होता है। कई बड़े नेता भी इन राजाओं को सपोर्ट करते हैं। यही वजह से ये 'राजा' बहुत जल्द टॉप पर पहुंचने वाले नहीं छोड़ते हैं।

अलग कोचिंग खोलने से मानी रंजिश

फिजिक्स टीचर अभिषेक दिबोलिया के भाई संजीव ने थाने में तहरीर दी है। संजीव ने कोचिंग संचालक रघुराज कुशवाहा पर भाड़े के बदमाशों से जान से हमला कराने का आरोप लगाया है। संजीव के मुताबिक अभिषेक पहले रघुराज कुशवाहा की कोचिंग में पढ़ता था। अब अभिषेक ने अलग कोचिंग खोल रही थी। जिसकी वजह से रघुराज अभिषेक से रंजिश मानते थे। रघुराज ने कई बार अभिषेक से साथ में कोचिंग पढ़ाने की बात कही थी, लेकिन अभिषेक ने मना कर दिया था। अभिषेक की कोचिंग में तेजी से स्टूडेंट बढ़ रहे थे। जिससे रघुराज की खुन्नस और बढ़ गई। संजीव का आरोप है कि इसी रंजिश में रघुराज ने अभिषेक को मारने के लिए बदमाशों को भेजा था।