- आई नेक्स्ट की खबर पर जागे अधिकारी, बदल दिया खराब ट्रांसफॉर्मर

KAURIRAM: कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान बालिका इंटर कॉलेज के सामने जले ट्रांसफॉर्मर को शुक्रवार को बदल दिया गया। इसी के साथ क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। यह आपूर्ति बुधवार से ही बंद थी। शुक्रवार को आई नेक्स्ट ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया और अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कुछ ही घंटों में फॉल्ट दूर कर दिया। आपूर्ति शुरू होने पर एरिया के लोगों ने आई नेक्स्ट को धन्यवाद कहा।

यह थी समस्या

बालिका इंटर कॉलेज के सामने दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इनमें से एक बुधवार को शाम में ही जल गया। गुरुवार को पूरे दिन क्षेत्र के कॉलेज, बैंक और थाने तक की आपूर्ति ठप रही। आधे क्षेत्र में बिजली, पानी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। यूको बैंक की कौड़ीराम ब्रांच, भारतीय स्टेट बैंक की मिश्रौली ब्रांच, सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज, पुलिस चौकी कौड़ीराम सहित कई घरों में बिजली नहीं होने से समस्या हुई। आई नेक्स्ट ने इस समस्या को गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया और आपूर्ति शुरू हो गई।