- गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

- पहली बार राष्ट्रपति देंगे प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक

DEHRADUN : राज्य गठन के बाद पहली बाद उत्तराखंड की झोली में बड़ी संख्या में राष्ट्रपति पदक मिलेंगे। विगत वर्षो में प्रदेश को औसतन एक विशिष्ट सेवा पदक और चार सराहनीय सेवा पदक मिलते थे। लेकिन इस बार इनकी संख्या दो गुने से भी अधिक है। ऐसे में प्रदेश के पुलिस के लिए यह गर्व की बात है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

- गणेश चंद्र पन्त, महानिरीक्षक, पुलिस संचार, पीएचक्यू

- शकुन्तला होतियाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय

- चन्द्र मोहन, सब इंस्पेक्टर जिला चमोली।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

- विजय कुमार सिंह कार्की, पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस, देहरादून।

- प्रताप सिंह पांगती, पुलिस उपाधीक्षक, जिला चंपावत।

-भुवन चन्द्र पांडे, पुलिस उपाधीक्षक(एम), पीएचक्यू।

- राजेन्द्र सिंह हयांकी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला अल्मोड़ा।

- ईश्वरी लाल टम्टा, रेडियो निरीक्षक, पुलिस संचार मुख्यालय।

- जीत सिंह, प्लाटून कमांडर, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।

- गणेश राम, हेड कांस्टेबल (चालक), जिला चंपावत।

सराहनीय सेवाओं के लिए अग्निशमन पदक

- राजेन्द्र सिंह खाती, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला टिहरी गढ़वाल।

- गोपाल सिंह बिष्ट, लीडिंग फायर मैन, जिला चम्पावत।