-अब तक आम लोगों के सिर्फ 7 और खिलाडि़यों के 42 रजिस्ट्रेशन

- हर दिन सुबह और शाम को आते हैं तकरीबन 500 लोग

- स्टेडियम में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन

Meerut। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में महज घूमने के लिए सात लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जबकि वहां हर रोज तकरीबन 500 लोग टहलने आते हैं। इधर 42 खिलाडि़यों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। वैसे रजिस्ट्रेशन के लिए आज अंतिम दिन है।

200 रुपये है एंट्री फीस

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अब घूमने के लिए 200 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। एक अप्रैल से वो लोग ही स्टेडियम में एंट्री कर पाएंगे जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि जिम के लिए एक हजार रुपये का शुल्क रखा गया है।

खिलाडि़यों की बढ़ेगी संख्या

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अभी तक महज 42 खिलाडि़यों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इन खिलाडि़यों की संख्या में इजाफा होगा। क्योंकि अभी स्टेडियम में अवकाश चल रहा है। अप्रैल में स्टेडियम खुलेगा और खिलाड़ी आने शुरू होंगे। स्टेडियम में दो हॉस्टल भी है। करीब 500 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।

वर्जन

घूमने वाले लोग कम ही रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। अब एंट्री उनको ही दी जाएगी जिसका रजिस्ट्रेशन होगा। खिलाडि़यों के रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी। आज रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख है।

-आले हैदर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी