बेहोश पड़ी महिला

बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी महिला और शराब की बोतल पड़ी देखकर मकान मालिक के होश कांप गए। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। इतना ही नहीं पास में शराब की बोतल भी पड़ी थी जिससे लगता है कि सिरफिरे ने आराम से रात भर शराब पीकर महिला के साथ छेड़छाड़ की।

होश आने पर सामने आए पता चलेगा

मकान मालिक की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव का कहना है कि महिला बेहोश है, इसलिए अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। होश में आने के बाद महिला से बातचीत की जाएगी उसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

तब भी सुरक्षित नहीं

यूं तो एसपी से लेकर आईजी तक मेरठ में बैठते है, इसके बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। रेपिस्ट आए दिन बहू बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे है और पुलिस अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। डीआईजी रेंज और आईजी जोन का होना, इसके बावजूद अपराध नहीं रोकना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

नशीले पदार्थ से किया बेहोश

जिस प्रकार महिला सुबह साढ़े छह बजे बेहोशी की हालत में मिली। रात तक उसको होश नहीं आई, इससे पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपियों ने महिला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर घायल किया है।

आश्रम में भी हुई दुष्कर्म की कोशिश

बीसीए की छात्रा ने सिटी के एक आश्रम के सेवादारों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप गुरुवार को लगाया था। कंकरखेड़ा की रहने वाली बीसीए की छात्रा अपने मौसेरे भाई संग आश्रम में दीपावली पर सत्संग में गई थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि आश्रम की तीन महिला सेवादारों ने उसको गुरु जी की चार दिन की सेवा करने की बात कहकर आश्रम स्थित एक अलग कमरे में बंद कर दिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर कपड़े फाड़े और पिटाई भी की। इस मामले में थाने में अनुयायियों ने बवाल काटकर दो आरोपियों को थाने से जबरन छुड़वा दिया।

'जई गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात

'मामला संज्ञान में आया है महिला के होश में आने के बाद ही कुछ तथ्य सामने आएंगे। जांच होगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.'

ओमप्रकाश, एसपी सिटी