- पीयू में महिलाओं से जुड़े मामले पर सेमिनार आयोजित

<- पीयू में महिलाओं से जुड़े मामले पर सेमिनार आयोजित

- - रोजगार में महिलाओं की भागीदारी से घटेंगे प्रताड़ना व हिंसा के मामले: डॉ एन विजया लक्ष्मी

<रोजगार में महिलाओं की भागीदारी से घटेंगे प्रताड़ना व हिंसा के मामले: डॉ एन विजया लक्ष्मी

PATNA :

PATNA : पटना यूनिवर्सिटी में वीमेंस स्टडी सेंटर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर अध्यन बेहतरीन प्रयास है। वीमेंस डेवलपमेंट कमीशन ऑफ बिहार महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। पीयू में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर स्टडी व रिसर्च से राज्य सरकार को महिलाओं के स्थिति के बारे में ज्यादा इनपुट मिल पाएगा, जिसके आधार पर महिलाओं के विकास के लिए और बेहतर योजनाओं का चयन व लागू करने में मदद मिलेगी। ये बातें महिला विकास निगम, बिहार सरकार की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एन विजया लक्ष्मी ने बुधवार को कही। डॉ लक्ष्मी पटना यूनिवर्सिटी के वीमेंस स्टडी सेंटर में नीड ऑफ जेंडर सेनसेटाइजेशन प्रोग्राम ऑन एजुकेशनल कैंपसेस एण्ड बिऑन्ड विषय पर स्पेशल लेक्चर को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीसी डॉ सिम्हाद्री ने आज के समय में महिलाओं के एजुकेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। पीयू के पूर्व डीन प्रो। एन के चौधरी ने महिलाओं के विकास के लिए मंच से होने वाली बातों व विचारों को जमीन पर उतारने की वकालत की। प्रोग्राम को पटना कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणविजय कुमार, वीमेंस स्टडी सेंटर की डायरेक्टर प्रो पद्मलता ठाकुर ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

महिला प्रताड़ना के मामले कम होंगे

डॉ लक्ष्मी ने आगे बताया कि महिलाओं के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पदों पर आरक्षण पर लागू किया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में भी राज्य सरकार की ओर से आरक्षण प्रारंभ हो चुका है, इसके बाद भी स्टेट में महिलाओं व पुरूषों का सरकारी व गैर सरकारी सेक्टर में अनुपात काफी पीछे है। भारत के कुछ राज्यों में महिलाओं की सेवा सर्विस सेक्टर में काफी आगे है। उन राज्यों में महिलाओं के लिए अलग से बस व अन्य सुविधाओं का इंतजाम करना पड़ता है। सर्विस व अन्य सेक्टर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा व प्रताड़ना के मामले कम हो जाते हैं।

स्टूडेंट्स को रोजगार से जोड़ेगी सरकार

यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है। यहां स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। हायर स्टडी में महिलाओं पर विशेष अध्ययन से सरकार को फायदा होगा। महिला विकास निगम महिलाओं के लिए कई प्रकार की रिसर्च, सर्वे व अन्य काम के साथ उनके विकास के लिए काम करती है। राज्य सरकार प्रयास करेगी कि इन कार्यो में यहां के स्टूडेंट को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए। वीमेंस डेवलपमेंट इंडेक्स, फीमेल लिट्रेसी व सेक्स रेसियो में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। वीमेंस स्पेसिफिक स्टडी होने से ऐसे मामले के ग्राफ में सुधार में मदद मिलेगी।